महिलाओं को 2500 रुपए देने के मुद्दे पर चुप है भाजपा : मोदी की गारंटी में अब 2 दिन शेष, आप ने  प्रदर्शन कर मांगा जवाब, पूछा - महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए 

प्रतिमाह देने की स्क्रीम पास की जाएगी

महिलाओं को 2500 रुपए देने के मुद्दे पर चुप है भाजपा : मोदी की गारंटी में अब 2 दिन शेष, आप ने  प्रदर्शन कर मांगा जवाब, पूछा - महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए 

पूर्व विधायक ऋतुराज झा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूछा कि अब तो आठ मार्च आने मे सिर्फ दो ही दिन बचे हैं, महिलाओं को 2500 रुपए कब मिलेंगे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपए देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में अब मात्र दो दिन और शेष हैं, लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार इस मुद्दे पर मौन है। पार्टी ने मूलचंद समेत अन्य चौराहे पर प्रदर्शन कर जवाब मांगा कि आखिर महिलाओं के खाते में 2500 रुपए कब आएंगे? इस दौरान बस दो दिन और लिखी तख्तियों के साथ पूर्व विधायक ऋतुराज झा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूछा कि अब तो आठ मार्च आने मे सिर्फ दो ही दिन बचे हैं, महिलाओं को 2500 रुपए कब मिलेंगे।

झा ने कहा कि मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान द्वारका में आयोजित एक रैली में महिलाओं से वादा किया था कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में सभी माताओं-बहनों के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह देने की स्क्रीम पास की जाएगी और आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनके खाते में 2500 रुपए की पहली किस्त आ जाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि सभी माताएं-बहनें अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक करा लें, ताकि जब उनके खाते में पैसे आएं, तो उसका मैसेज मोबाइल पर आ सके। 

अब दिल्ली की माताएं- बहनें बैंक अकाउंट से अपना आधार कार्ड लिंक कराकर आस लगाए बैठी हैं कि उनके खाते में 2500 रुपए कब आएंगे? अब तो आठ मार्च में मात्र दो दिन ही बचे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर बार की तरह इस बार भाजपा को श्री मोदी की गारंटी को जुमला नहीं बनाने देगी। हम महिलाओं को 2500 रुपए दिलवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

 

Read More पीटर मैग्योर की ऐतिहासिक जीत: हंगरी में 16 साल बाद ट्रंप और पुतिन के शासन का अंत, यूरोपीय संघ से जुड़े कार्यों में निभा चुके हैं भूमिका 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तेज, चाय-ढाबों में हो रहा अवैध उपयोग। कमर्शियल सिलेंडर की 30-35% सप्लाई से संकट गहराया।...
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं