दिल्ली : भाजपा की पहली सूची में कांग्रेस-आप छोड़कर आए नेताओं के नाम, अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, आतिशी को टक्कर देंगे रमेश बिधूड़ी

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है

दिल्ली : भाजपा की पहली सूची में कांग्रेस-आप छोड़कर आए नेताओं के नाम, अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, आतिशी को टक्कर देंगे रमेश बिधूड़ी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले बड़े नाम भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले बड़े नाम भी शामिल हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है।

पहली सूची में आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, करोलबाग (सु) से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, नयी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय और विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा प्रमुख नाम हैं। 

कांग्रेस छोड़कर आए राजकुमार चौहान को उनकी पुरानी सीट मंगोलपुरी और गांधीनगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवार और कांग्रेस 47 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 

 

Read More अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत