बारामती विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से ब्लैकबॉक्स बरामद, पुलिस जांच जारी

बारामती विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स बरामद, जांच तेज

बारामती विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से ब्लैकबॉक्स बरामद, पुलिस जांच जारी

बारामती विमान हादसे में लीयरजेट-45 का ब्लैकबॉक्स बरामद हुआ। एएआईबी जांच जारी है। हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत हुई थी।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैकबॉक्स बरामद हो गया है। जांच में शामिल अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लीयरजेट 45 विमान का ब्लैकबॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद किया गया है। बता दें कि इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके एक निजी सुरक्षा अधिकारी तथा एक सहायक और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गयी थी। एएआईबी के महानिदेशक के नेतृत्व में जांच दल बुधवार को ही बारामती पहुंच गया था। 

दुर्घटनाग्रस्त विमान बिजनेस जेट सेवा देने वाली कंपनी वीएसआर वेंचर्स का था। अजीत पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे जहां उन्हें स्थानीय निकायों के चुनावों के सिलसिले में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि विस्तृत, पारदर्शी और समय सीमा के भीतर जांच पूरी करना उसकी प्राथमिकता है। एएआईबी के तीन अधिकारियों की दिल्ली से गयी टीम और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारियों की मुंबई की टीम जांच कर रही है। उसने बताया कि एएआईबी के नियम पांच और 11 के तहत जांच शुरू की गयी है। 

उल्लेखनीय है कि, जिस समय हादसा हुआ उस समय बारामती में मौसम साफ था और दृश्यता 3,000 मीटर थी। हवा शांत थी। बारामती एयरफील्ड पर उतरते समय पहले दो बार पायलट ने रनवे नजर नहीं आने की बात कही थी जिसके कारण विमान उतर नहीं पाया। तीसरी बार में पायलट ने कहा कि उसे रनवे दिख रहा है और विमान को सुबह 8.43 पर उतरने की अनुमति प्रदान कर दी गयी। इसके बाद 8.44 बजे एटीसी ने रनवे 11 के एक छोर पर आग की लपटें देखीं।

Read More बेस्ट पुडुचेरी के लिए पीएम मोदी ने 2,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, जनसभा को किया संबोधित

हादसे में शामिल विमान 16 साल पुराना था। यह 2010 में बना था और इसे 27 दिसंबर 2022 को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया गया था।कमांड पायलट के पास 1,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था। को-पायलट के पास भी लगभग 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था।

Read More एयर इंडिया की तेल अवीव जा रही उड़ान बीच रास्ते से दिल्ली वापस लौटी, प्रवक्ता ने कहा- इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए किया बंद

वीआरएस वेंचर्स के बेड़े में सात लीयरजेट 45 विमान (दुर्घटनाग्रस्त विमान सहित), पांच एम्ब्रेयर 135बीजे, चार किंग एयर बी200 विमान और एक पिलैटस पीसी-12 विमान शामिल हैं। इससे पहले 14 सितंबर 2023 को कंपनी का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसकी जांच अब भी जारी है।

Read More ईरानी मीडिया का दावा: अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई की मौत, अब कौन बनेगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर?

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका