पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी तांडव, पुलिस से मुठभेड़ में 10 जवानों समेत 28 की मौत

हमलावरों ने दो गाड़ियां फूंकीं

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी तांडव, पुलिस से मुठभेड़ में 10 जवानों समेत 28 की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कोहाट जिले में सोने के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर लौट रहे पुलिस दल पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस भीषण मुठभेड़ में 10 पुलिसकर्मियों और 18 आतंकवादियों सहित कुल 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 जवान घायल हुए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के कोहाट जिले में सोने के अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान घात लगाकर किए गए हमले में 10 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 28 लोगोंं की मौत हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार सूबे की पुलिस ने बताया कि बुधवार को गंबत क्षेत्र में एक खदान पर कार्रवाई के बाद लौट रहे पुलिस दल पर हथियारबंद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस भीषण हिंसक झड़प में 10 पुलिसकर्मी और 18 आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोहाट के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार हमलावरों ने पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के दो अन्य वाहन तथा एक निजी वाहन को अपने साथ ले गए। घटना के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान में सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान तालिबान संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों में हाल के महीनों में सुरक्षा बलों पर हमलों की तीव्रता काफी बढ़ गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों का आरोप है कि ये हमले अफगानिस्तान की ओर से संचालित हो रहे हैं, हालांकि काबुल स्थित तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार