श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल: 25 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

सेना और वायुसेना को संभालनी पड़ी कमान

श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल: 25 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
श्रीलंका के नेगोंबो शहर की जेल में कैदियों के दो विरोधी गुटों (मादक पदार्थ तस्करों) के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पांच जेल कर्मियों सहित 25 लोगों की मौत हो गई। इस हिंसक दंगे में 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नेगोंबो। श्रीलंका के पश्चिम प्रांत के नेगोंबो शहर के गंपाहा जिले के नेगोंबो में मौजूद नेगोंबो कारावास में हुई हिंसक झड़पों में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच जेल अधिकारी और कैदी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि इस घटना में 100 लोग घायल भी हुए हैं। ज्यादातर घायलों को स्थानीय नेगोंबो जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के अनुसार, घायलों और मृतकों को कई गोलियां लगी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, आठ गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए कोलंबो को राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सुरक्षा बलों के अनुसार, हिंसा तब शुरू हुई जब रविवार पूर्वाह्न 10 बजे कैदियों के एक समूह ने संगठित होकर जेल से भागने की कोशिश की। उन्होंने जेलकर्मियों पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति तेजी से बिगड़ती देख गोलियां चला दीं। रिपोर्ट में चश्मदीदों के हवाले से कहा गया कि उन्होंने जेल परिसर के अंदर कई गोलियां चलने की आवाज़ सुनी। बाद में सेना एवं वायुसेना को भी स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए तैनात किया गया था।

इससे पहले शनिवार को भी नेगोंबो जेल में अशांति फैलने के बाद अधिकारियों ने अस्थायी रूप से स्थिति पर काबू पा लिया था, लेकिन रविवार सुबह हालात पुनः बिगड़ गये। स्थिति को देखते हुए कारागार प्रशासन ने कुछ कैदियों को नेगोंबो जेल से अन्य जेलों में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। जेल आयुक्त और प्रवक्ता एसी गजनायके ने संवाददाताओं को बताया कि कारागार की स्थिति सुधारने के लिए उठाये गये कदमों के तहत कैदियों का स्थानांतरण किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई