महिलाओं की सुरक्षा करने में समाज और सरकार दोनों विफल : कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं, प्रियंका ने कहा- महिलाओं के विकास की सिर्फ खोखली बातें
सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा होती है
बच्ची की हत्या और एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और समाज पर सवाल उठाए। एक्स पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। अपराधियों पर कार्रवाई और कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में 17 वर्षीय बच्ची के साथ क्रूरता के बाद उसकी हत्या तथा एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर महिला सुरक्षा को लेकर समाज और सरकार दोनों को विफल करार दिया है। वाड्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और महिलाओं के विकास की सिर्फ खोखली बातें की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा होती है और अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की उम्मीद नहीं है। उनका कहना था कि इन मामलों में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं होती है। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार दोनों महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में पूरी तरह विफल हैं।
Tags: women
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Sep 2026 15:01:16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...

Comment List