दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान

दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र:  DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
राजधानी नई दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पथराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 70 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार को झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, पुलिसकर्मियों पर हमला किया, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और 15 से 20 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं, जबकि कुछ घायल पुलिसकर्मियों की चिकित्सा जांच अभी जारी है।

बयान में कहा गया कि घायलों में विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक उपायुक्त के अधिकारियों के साथ-साथ कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और दंगा करने, लोक सेवकों पर हमला करने तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से जुड़ी धाराओं सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़ने और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बार-बार हो रहे प्रश्नपत्र लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना जारी है। इस प्रदर्शन के कारण रविवार रात से ही मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात पर पाबंदियां लागू हैं, जो मंगलवार को भी जारी रहीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक