तेजी से फैली कॉकरोच जनता पार्टी : मात्र 6 दिन में फॉलोअर्स डेढ़ करोड़ पार, भाजपा-कांग्रेस को छोड़ा पीछे
पार्टी का अकाउंट ब्लॉक, नया बनाया
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर 1.6 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचने के बाद इसका अकाउंट भारत में ब्लॉक हुआ, फिर नया एक्स अकाउंट बना। संस्थापक अभिजीत दीपके बोस्टन यूनिवर्सिटी छात्र हैं। CJI टिप्पणी विवाद से जुड़ी चर्चा के बीच राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया दी। चर्चा जारी है है।
नई दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के एक बयान के बाद 6 दिन पहले शुरू हुआ डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस पार्टी के जितने तेजी से फालोअर्स बने हैं, उसे लेकर यह लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पार्टी ने अपना एजेंडा भी जारी किया है।
पार्टी का अकाउंट ब्लॉक, नया बनाया
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद पार्टी ने एक्स पर नया अकाउंट बनाया और दोपहर 2.29 बजे पहला पोस्ट किया। ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम के इस अकाउंट का टैगलाइन है, कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। कॉकरोच जनता पार्टी के पुराने एक्स अकाउंट पर 2.01 लाख फॉलोअर्स थे।
दिपके को गिरफ्तारी का डर
पार्टी संस्थापक अभिजीत ने एक इंटरव्यू में आशंका जताई है कि जैसे ही वे भारत आएंगे, उन्हें गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में डाल दिया जाएगा।
मैंने फर्जी और नकली डिग्री वालों के लिए की थी टिप्पणी : सीजेआई
भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। बाद में सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा था कि उनकी टिप्पणी खास तौर पर फर्जी और नकली डिग्री के जरिए कानूनी पेशे में आने वाले लोगों के लिए थी।
दल एक्स इंस्टाग्राम फेसबुक
भाजपा 23 मिलियन 8.9 मिलियन 18 मिलियन
कांग्रेस 11.5 मिलियन 13.3 मिलियन 11 मिलियन
कॉकरेज 80 हजार 16.6 मिलियन --
कौन है पार्टी का संस्थापक
कॉकरोच पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं।
भाजपा अपने में सक्षम पार्टी है। उसको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की कौनसी पार्टी आ रही है। लोकतांत्रिक देश है, लोकतांत्रिक तरीके से कोई अपनी बात कहना चाहें तो किसी को आपत्ति नहीं है।
- लक्ष्मीकांत भारद्वाज, प्रवक्ता, भाजपा।
युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
- स्वर्णिम चतुर्वेदी,पीसीसी मीडिया चेयरपर्सन

Comment List