कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग

राम मंदिर ट्रस्ट के खातों की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग
कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। उन्होंने ट्रस्ट के खातों और कार्यप्रणाली का स्वतंत्र ऑडिट कराने तथा सरकार द्वारा सार्वजनिक जवाबदेही का ढांचा स्पष्ट करने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों और कार्यप्रणाली की व्यापक एवं स्वतंत्र जांच (ऑडिट) कराने की मांग को लेकर राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन नोटिस दिया है। नासिर हुसैन ने अपने नोटिस में सरकार से मांग की है कि सदन की नियमित कार्यवाही स्थगित कर इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सार्वजनिक सवालों को देखते हुए उसके खातों का एक व्यापक, स्वतंत्र और निष्पक्ष ऑडिट कराया जाना आवश्यक है।

नोटिस में कहा गया है कि सरकार ट्रस्ट पर लागू वर्तमान निगरानी व्यवस्था, नियामकीय रिपोर्टिंग और सार्वजनिक जवाबदेही के ढांचे को भी स्पष्ट करे। साथ ही यह बताया जाए कि इतने बड़े सार्वजनिक महत्व वाले ट्रस्ट के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों को लेकर बढ़ती सार्वजनिक चिंताओं के मद्देनज़र यह मुद्दा अत्यंत गंभीर है और इस पर राज्यसभा में तत्काल चर्चा की जानी चाहिए। इसलिए उन्होंने नियम 267 के तहत सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रंगमंच से कैमरे तक का सफर : अभिनय कार्यशाला में युवा प्रतिभाओं ने सीखे एक्टिंग के प्रोफेशनल गुर, रवींद्र मंच पर दिखेगा हुनर रंगमंच से कैमरे तक का सफर : अभिनय कार्यशाला में युवा प्रतिभाओं ने सीखे एक्टिंग के प्रोफेशनल गुर, रवींद्र मंच पर दिखेगा हुनर
वैशाली नगर स्थित एसआर टॉवर में आयोजित अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला में युवा कलाकारों को अभिनय, संवाद अदायगी, मंच और...
राज्यसभा में उठा एसएफआई नेता आइसी घोष की गिरफ्तारी के प्रयास का मुद्दा, विपक्ष ने किया हंगामा
पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, आधुनिक तकनीक से किए बरामद
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : डांट-फटकार आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं, दो शिक्षिकाओं समेत तीन को राहत
कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी.
वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला