मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं

उज्जैन में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी

मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर उज्जैन में कथित भूमि घोटाले का आरोप लगाया है। पवन खेड़ा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यादव के परिवार ने 168 एकड़ जमीन खरीदी, जिनमें 111 एकड़ सिंहस्थ कुंभ और 2035 मास्टर प्लान क्षेत्र में है। कांग्रेस ने हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच और श्वेत पत्र की मांग की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कथित भूमि घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। खेड़ा ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस (बातचीत) में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री यादव और उनके परिवार ने उज्जैन में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी है। उन्होंने कहा कि उज्जैन और अयोध्या करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और इन तीर्थस्थलों से जुड़ी जमीनों में कथित हेरफेर आस्थावानों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यादव के परिवार ने 168 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 111 एकड़ उस क्षेत्र में है जहां आगामी सिंहस्थ कुंभ और 2035 मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को विकास योजनाओं की जानकारी पहले से होने के कारण हितों के टकराव की आशंका पैदा होती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें केन्द्र सरकार से इस मामले में किसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में मीडिया भी चुप्पी साध लेता है। खेड़ा ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी मामले और अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ अलग रवैया अपनाया जाता है। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार के सामने कई सवाल रखे। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री बनने के बाद यादव के परिवार ने जमीन खरीदी, क्या ये जमीनें उन्हीं क्षेत्रों में हैं जहां बाद में विकास परियोजनाएं आईं, क्या सरकार सभी परियोजनाओं की टाइमलाइन सार्वजनिक करेगी, क्या भाजपा स्वतंत्र न्यायिक जांच कराएगी और क्या मुख्यमंत्री 2023 के बाद उनके परिवार द्वारा खरीदी गई जमीनों पर श्वेत पत्र जारी करेंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री यादव या भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags: mohan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं