असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग

पीएम-केयर्स फंड जारी करने की मांग

असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान पर गहरा दुख जताया है। दोनों नेताओं ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से राहत कार्यों में तेज़ी लाने तथा पीएम-केयर्स फंड से तत्काल सहायता राशि जारी करने की मांग की।

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साेमवार को दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में कोई कमी न छोड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि असम में आई बाढ़ में कई लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने प्रभावित लाखों लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष आने वाली बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान होता है और अब समय आ गया है कि इससे निपटने के लिए वैज्ञानिक आधार पर स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने पूर्व चेतावनी प्रणाली, मजबूत बुनियादी ढांचे और प्रभावी पुनर्वास व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि असम में आई बाढ़ से कम से कम 68 लोगों की जान गई है और लगभग 25 जिलों के 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने घर, आजीविका, फसल और पशुधन खोया है, उनके साथ कांग्रेस पूरी तरह से खड़ी है। खरगे ने केंद्र और राज्य सरकार से सभी उपलब्ध संसाधनों को राहत और पुनर्वास कार्यों में लगाने तथा पीएम-केयर्स फंड से तत्काल पर्याप्त सहायता जारी करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2016 और 2021 में असम को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन दस वर्षों के शासन के बाद भी स्थायी समाधान नहीं दिया। उन्होंने आधुनिक पूर्व चेतावनी प्रणाली, मजबूत तटबंधों, आर्द्रभूमि संरक्षण, नदी प्रबंधन, जलवायु-अनुकूल बुनियादी ढांचे और विस्थापित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास पर आधारित दीर्घकालिक रणनीति अपनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने की अपील की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद सत्र से पूर्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं की...
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन