कांग्रेस का योगी सरकार पर हल्लाबोल: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बाधा डालने का लगाया आरोप, अजय राय बोले- हर हाल में होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास

कांग्रेस का योगी सरकार पर हल्लाबोल: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बाधा डालने का लगाया आरोप, अजय राय बोले- हर हाल में होगा कार्यक्रम
प्रयागराज में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए केपी ट्रस्ट ने अपनी पूर्व अनुमति वापस ले ली है। ट्रस्ट ने उच्च न्यायालय के आदेश और बारिश को वजह बताया है। वहीं, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम हर हाल में आयोजित करने का दावा किया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोकने के लिए राज्य सरकार दबाव बना रही है। राय ने कहा कि प्रयागराज के केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को शाम पांच बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पहले ही अनुमति मिल चुकी है, लेकिन अब कार्यक्रम स्थल का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट पर अनुमति रद्द करने का दबाव डाला जा रहा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले कोटा में भी भाजपा सरकार ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों, विशेषकर अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं और इस पूरे मामले में गुजरात की कुछ बड़ी कंपनियों तथा एजेंसियों की भूमिका रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि कार्यक्रम के लिए 30 जुलाई को ही केपी ट्रस्ट से अनुमति मिल गई थी और उनके पास इसका अनुमति पत्र मौजूद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रस्ट पर अनुमति वापस लेने का दबाव बना रही है। उनका आरोप था कि सरकार ने पहले कोटा और देहरादून में भी इसी तरह कार्यक्रमों को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

राय ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों, जिनमें एडीसीपी भी शामिल हैं, से मुलाकात की है और सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां राहुल गांधी के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहां भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें उन्हें रद्द कराने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना कार्यक्रम आयोजित करेगी और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं। प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले केपी ट्रस्ट ने बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा होने और कोर्ट के नियमों का हवाला देते हुए पूर्व में दी हुई अनुमति को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि सरकार के दबाव में ट्रस्ट ने यह कदम उठाया है।

Read More झारखंड में परीक्षा विवाद : छात्रों की मांगों पर सरकार से नहीं बनी पूरी सहमति, JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया