कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?

भाजपा सरकार के लिए जनता केवल कर और वसूली का माध्यम

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ऊंची कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी जा रही, जबकि पहले 138 डॉलर पर भी ईंधन सस्ता था। खड़गे ने एलपीजी, सीएनजी समेत सभी ईंधनों के दाम घटाने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार जनता से राहत छीनकर वसूली की राजनीति कर रही है। खड़गे ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान कच्चा तेल 138 डॉलर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल और डीजल की कीमतें वर्तमान से कम थीं, जबकि अब कच्चे तेल की कीमत लगभग 70.71 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि युद्ध का हवाला देकर बढ़ाए गए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम अब सामान्य आपूर्ति होने के बावजूद वापस क्यों नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि घरेलू एलपीजी, पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती करने से सरकार क्यों बच रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब कच्चा तेल महंगा था, तब भी जनता पर बोझ डाला गया और अब कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद आम लोगों को राहत नहीं दी जा रही है। खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए जनता केवल कर और वसूली का माध्यम बनकर रह गई है।

Tags: cheap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी संगठन से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के 'छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने...
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास