कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उठाए तीखे सवाल

उपभोक्ताओं को क्यों नहीं दिया जा रहा इसका फायदा

कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उठाए तीखे सवाल
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 110 डॉलर से घटकर 77-78 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, तो जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही? उन्होंने तेल कंपनियों के बढ़ते मुनाफे का हवाला देते हुए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम घटाने की मांग की।

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों को लेकर कहा कि सरकार वैश्चिक संकट की आड़ में तेल कंपनियों के मुनाफे को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वैश्विक तनाव की आड़ में तेल कंपनियों के मुनाफे को बढ़ावा दे रही है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। कच्चे तेल की कीमतों के घटने के बावजूद  उपभोक्ताओं को इसका फायदा क्यों नहीं दिया जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 77-78 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने पहले डीजल और पेट्रोल के दाम लगभग आठ रुपये प्रति लीटर और सीएनजी के दाम 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाए, लेकिन अब कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया जा रहा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि महंगे ईंधन के कारण परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ी है, जिससे महंगाई और आम लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जनता को राहत देने में विफल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट का लाभ जल्द से जल्द पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में कटौती के रूप में आम लोगों तक पहुंचाया जाए।

Tags: Petrol

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि