चक्रवाती तूफान 'बावी' का कहर: ताइवान-चीन में रेड अलर्ट, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

14 हजार से ज्यादा लोग निकाले गए

चक्रवाती तूफान 'बावी' का कहर: ताइवान-चीन में रेड अलर्ट, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
भीषण चक्रवाती तूफान 'बावी' के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका के बीच ताइवान में 36 लोग घायल हो गए हैं और 27 हजार घरों की बत्ती गुल है। ताइवान ने पहाड़ी क्षेत्रों से 14,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है, वहीं चीन ने सर्वोच्च स्तर का 'रेड अलर्ट' लागू करते हुए सैकड़ों उड़ानें और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी हैं।

ताइपे। भीषण चक्रवाती तूफान 'बावी' के रविवार तड़के तटीय इलाकों से टकराकर भारी तबाही मचाने की आशंका है। ताइवान और चीन में व्यापक राहत एवं बचाव अभियान जारी है। ताइवान में तूफान के शुरुआती असर से 36 लोग घायल हो गये हैं और प्रशासन 14 हजार से अधिक निवासियों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुका है। वहां करीब 27 हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे इस खतरे से निपटने के लिए सबसे उच्च स्तर का 'रेड अलर्ट' लागू कर दिया गया है। इसके तहत स्कूल, उड़ानें और ट्रेन सेवाएं ठप कर दी गयी हैं।

ताइवान के केंद्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र (सीईओसी) ने शनिवार को बताया कि देश में अब तक 36 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर चोटें साइकिल दुर्घटनाओं, गिरने, कटने या आपदा से निपटने की तैयारियों के दौरान गिरती वस्तुओं की चपेट में आने से लगी हैं। राहत की बात यह है कि सभी मामले मामूली हैं और फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है। युनलिन काउंटी में आठ और ताइचुंग में चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

तूफान के मद्देनजर पूरे ताइवान में जोखिम वाले क्षेत्रों से 14,210 लोगों को निकाला गया है। इसमें पूर्वी ताइवान का हुलिएन काउंटी सबसे अधिक प्रभावित रहा और अकेले वहां से 5,167 लोगों को सुरक्षित स्थलों पर भेजा गया। इसके अलावा ताइचुंग से 2,060 लोगों को हटाया गया है। गृह मंत्री लियू शिह-फांग ने अधिकारियों को पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, मलबे के बहाव और अचानक बाढ़ के खतरे पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये हैं। ताइवान के करीब 27 हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे बहाल करने का काम जारी है। यिलान, न्यू ताइपे, ताओयुआन, शिनचू और मियाओली में मलबे के बहाव वाले 184 स्थानों और चार बड़े भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

चीन में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) और राष्ट्रीय वेधशाला के अनुसार, तूफान बावी के फुझियान प्रांत के शियापू काउंटी/फुदिंग और झेजियांग प्रांत के वेनलिंग/ताइझोउ के बीच रविवार तड़के तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान 38 से 45 मीटर प्रति सेकंड (लगभग 137 से 162 किलोमीटर प्रति घंटा) की बेहद खतरनाक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तटीय इलाकों में 250 से 500 मिमी और ताइवान के मध्य एवं उत्तरी हिस्सों में 250 से 800 मिमी तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है।

Read More 17 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त : मौके से 3 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी पूर्वी चीन सागर में नौ से 13 मीटर ऊंची खौफनाक लहरें उठ सकती हैं। आपदा की गंभीरता के मद्देनजर चीन के वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने फ़ुझियान और झेजियांग प्रांतों में आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों के लिए केंद्रीय प्राकृतिक आपदा राहत कोष से चार करोड़ युआन जारी किये हैं। राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने झेजियांग और फुझियान के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन रिस्पॉन्स को बढ़ाकर लेवल-2 कर दिया है, जबकि हेबेई और लियाओनिंग के लिए लेवल-4 लागू किया गया है।

Read More स्कूल पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों का हमला, अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम 

तूफान का असर चीन के परिवहन और दैनिक जनजीवन पर व्यापक रूप से पड़ा है। शंघाई के पुडोंग और होंगचियाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। निंगबो लीशे हवाई अड्डे की 164 और हांगझोउ शियाओशान हवाई अड्डे की करीब 198 उड़ानें रद्द या प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने हांगझोउ-शेनझेन और हांगझोउ-वेनझोउ हाई-स्पीड रेलवे समेत कई मार्गों पर 11 से 14 जुलाई के बीच ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

Read More जापान में हैरान करने वाली घटना, माउंट फ़ूजी पर थकान के बाद 7 साल के बेटे को अकेला छोड़कर आगे बढ़ा पिता

फुजियान की राजधानी फुझोउ में सभी विद्यालयों, कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थानों को आमने-सामने की कक्षाएं, समर कैम्प तथा अन्य गतिविधियां स्थगित करने के आदेश दिये गये हैं। इसके अलावा हांगझोउ के प्रसिद्ध वेस्ट लेक क्षेत्र के पार्क, पर्यटन स्थल और संग्रहालय पर्यटकों के लिए बंद कर दिये गये हैं। गुआंगदोंग समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने यात्री नौका सेवाएं रोक दी हैं और सभी जहाजों को सुरक्षित बंदरगाहों पर शरण लेने के निर्देश दिये हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त