दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित

पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और सपनों के बारे में ली जानकारी

दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर में 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ करते हुए 9वीं कक्षा की 3,000 से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस पहल के तहत कुल 1.4 लाख छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा, जिससे उनके स्कूल आवागमन में सुगमता और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ कर तीन हज़ार से अधिक छात्राओं को साइकिलें वितरित की। सीएम गुप्ता ने आज पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विद्या वाहिनी' का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के विद्यालयों की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 3,000 से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया, उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और सपनों के बारे में जानकारी ली और उन्हें पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा आज का कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान और प्रत्येक बेटी को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में महिला-नेतृत्व वाले विकास को केंद्र में रखा है और शिक्षा को महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम माना है। 'विद्या वाहिनी' योजना उसी दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर प्रारंभ की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'विद्या वाहिनी' योजना के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से दिल्ली सरकार के विद्यालयों में पढ़ने वाली लगभग 1 लाख 40 हजार छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह योजना आगे के वर्षों में भी इसी तरह जारी रहेगी। यह योजना छात्राओं के विद्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करेगी, उनके समय की बचत करेगी, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति बढ़ाएगी, ड्रॉपआउट की संभावना को कम करेगी और अभिभावकों की दैनिक चिंता को भी कम करेगी।

उन्होंने कहा कि एक साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं होती, बल्कि यह स्वतंत्रता, आत्मविश्वास, गरिमा, आत्मनिर्भरता और अवसर का प्रतीक है। शिक्षा सशक्तीकरण की सबसे मजबूत नींव है। जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह केवल ज्ञान ही नहीं प्राप्त करती, बल्कि आत्मविश्वास, जागरूकता और अपने भविष्य से जुड़े सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है। यह साइकिल केवल एक उपहार नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करें, साइकिल का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सदैव सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है क्योंकि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला मुख्यमंत्री के हाथों में है, जो यह सुनिश्चित कर रही हैं कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहे। जब महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है तो नीतियों के केंद्र में महिलाओं का सम्मान, उनकी शिक्षा और उनका सशक्तिकरण स्वतः आ जाता है और आज का कार्यक्रम इसका सशक्त उदाहरण है।

Read More ब्रिटेन के फैसले पर भड़का ईरान, अमेरिकी सैन्य अभियान में मदद को बताया आक्रामकता और युद्ध अपराध

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 9 में पहुंचने के बाद विद्यालय की दूरी और परिवहन की कठिनाइयों के कारण अनेक छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होती रही है। 'विद्या वाहिनी' योजना उन बाधाओं को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे किये गये, लेकिन अनेक सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं और छात्राओं की वास्तविक आवश्यकताओं की अनदेखी होती रही। वर्तमान सरकार ने प्रचार के बजाय शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानते हुए प्राथमिकताएं बदली हैं।

Read More भिवंडी में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी: 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे, राहत और बचाव कार्य जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून सत्र की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में किया कामकाज मानसून सत्र की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में किया कामकाज
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सत्र की...
फूल विक्रेता महिला से मारपीट करने वाले आप के विधायक के बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: भाजपा
ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर सीनेट में घमासान, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 49-50 से गिरा
1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे : RBI का बड़ा फैसला, बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक, जमाकर्ताओं को राहत
रेलवे की ओर से 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, यात्रियों को होगी सुविधा
अंकित शर्मा हत्याकांड: कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
हमास और ट्रम्प के बीच निशस्त्रीकरण का ऐतिहासिक समझौता, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना