कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से तबाही: 132 लोगों की मौत, 570 से ज्यादा घायल; राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

राहत एवं बचाव कार्य तेज

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से तबाही: 132 लोगों की मौत, 570 से ज्यादा घायल; राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई और 570 से अधिक घायल हो गए। राष्ट्रपति एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

बोगोटा। कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अबतक कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई है और 570 से अधिक लोग घायल हुए हैं। त्रासदी की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है, जबकि राहत एवं बचाव दल ढही हुई इमारतों के मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, यह इस सदी में देश में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी थी। इसका केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग 240 किलोमीटर दूर संजोस डेल पाल्मार के पास था।

अधिकारियों ने आशंका जतायी की मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि देशभर में 86 इमारतें पूरी तरह ढह गई है। कोलंबिया के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्र परेरा में सबसे अधिक कम से कम 60 लोगों की मौत दर्ज की गई है। काली शहर से 188 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पांच प्रमुख प्रांतीय राजधानियों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और सात हवाई अड्डों पर परिचालन स्थगित कर दिया गया है। परेरा में एक एरियल केबल कार में लगभग छह घंटे तक फंसे 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

राष्ट्रपति एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा करते हुए राहत कार्यों के लिए सभी सरकारी संसाधनों को तैनात करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को बचाना है।" अमेरिका ने कोलंबिया को भोजन, आश्रय और राहत कार्यों के लिए 1.55 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि पहाड़ी और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण यह क्षेत्र वर्ष 1999 में भी एक भीषण भूकंप से तबाह हुआ था, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, सोमवार को आए इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 107 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल लापता लोगों की तलाश और राहत अभियान जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत, बढ़ेगी पुलिस गश्त त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत, बढ़ेगी पुलिस गश्त
त्योहारी और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने पर जोर। जयपुर व्यापार महासंघ ने एडीसीपी आलोक...
लापता होने पर उम्र-लिंग नहीं देखेगी पुलिस, तुरंत FIR जरूरी : सुप्रीम कोर्ट
75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल
भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: कांग्रेस भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी, छात्र आंदोलन मामले पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का लगाया आरोप
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS अधिकारियों के तबादले