नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट को गृह तो मंगल पांडे को स्वास्थ्य... जानें किसे क्या मिला?  

नीतीश कैबिनेट में सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग

नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट को गृह तो मंगल पांडे को स्वास्थ्य... जानें किसे क्या मिला?  

10वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार ने गुरुवार को शपथ के बाद अपनी नई कैबिनेट में विभागों का बंटवारा अंतिम रूप दे दिया है। सुबह सम्राट चौधरी द्वारा दी गई भाजपा मंत्रियों की सूची को नीतीश ने अस्वीकार कर दिया था, जिसके बाद सूची अमित शाह के पास भेजी गई थी। अब विभागों का बंटवारा तय हो गया है।

पटना। गुरूवार को नीतीश कुमार ने बिहार में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी और उसके बाद से ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, ​किसको क्या मिलेगा, लेकिन अब बिल्कुल साफ हो गया है कि, किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इससे पहले आज सुबह सम्राट चौधरी सीएम नी​तीश के पास भाजपा के 14 मंत्रियों की सूची लेकर आए थे लेकिन उस सूची को नीतीश ने सहमती नहीं दी थी , जिसके बाद उस सूची को अमित शाह के पास फाइनल करने के लिए भेजा गया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही हैं कि, नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों का बंटवारा हो चुका है और किस को क्या मिला है। 

बता दें कि, सम्राट चौधरी को इस बार गृह विभाग दिया है, जो कि पहले नीतीश कुमार के पास था। संजय टाइगर को श्रम संसाधन, मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन और नितिन नवीन को पथ निर्माण, विजय कुमार सिन्हा को खान एवं भूत तत्व, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, श्रेयसी सिंह को खेल एवं युवा विभाग इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला विभाग का मंत्री बनाया गया है। 

विभागों के बंटवारे के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीति हलचल तेज हो चुकी है और हो सकता है कि कल यानी शनिवार को नीतीश कुमार केबिनेट की पहली बैठक हो जाए।

जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

Read More शंकराचार्य ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका : शीघ्र सुनवाई होने की संभावना, बोले- पुलिस ने पहले क्यों नहीं दर्ज किया मुकदमा

  1. सम्राट चौधरी – गृह विभाग
  2. विजय कुमार सिन्हा – भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग
  3. मंगल पांडे – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
  4. दिलिप जयसवाल – उद्योग विभाग
  5. नीतीन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
  6. रामकृत्यात यादव – कृषि विभाग
  7. संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग
  8. अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग
  9. सुरेन्द्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  10. नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग
  11. श्रीमती रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  12. लखेन्द्र पासवान – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग
  13. श्रेयसी सिंह – सूचना प्राविधिकी विभाग, खेल विभाग
  14. प्रमोद चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  15. LJP (R) – गन्ना उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
  16. HAM – लघु जल संसाधन विभाग
  17. RLM – पंचायती राज विभाग

जेडीयू कोटे के मंत्री के नाम:- 

Read More बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू

  1. समाज कल्याण - मदन सहनी
  2. ग्रामीण कार्य - अशोक चौधरी
  3. खाद उपभोक्ता -लेसी सिंह
  4. श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास विभाग , परिवहन
  5. विजय चौधरी -जल संसाधन , भवन निर्माण
  6. विजेंद्र यादव -ऊर्जा विभाग
  7. जमा ख़ान - अल्पसंख्यक
  8. सुनील कुमार - शिक्षा विभाग

बिहार की नई सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें है। अब देखना है कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मोर्चे पर यह टीम कितना खरा उतरती है।

Read More 'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान