धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

बाजार में उछाल: सेंसेक्स 75,000 के पार

धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी रही, जिससे सेंसेक्स ने 75,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया। धातु और फार्मा शेयरों में लिवाली से बाजार को मजबूती मिली, हालांकि आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहा। अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील जैसे शेयरों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और धातु तथा फार्मा सेक्टरों में निवेशक लिवाल रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 338.14 अंक की बढ़त में 74,947.12 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 75,000 अंक के पार 75,079.80 अंक तक पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 204.80 अंक (0.27 प्रतिशत) चढ़कर 74,813.78 अंक पर था। पिछले कारोबारी दिवस पर भी बाजार में लिवाली देखी गयी थी। विशेष रूप से प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले वृहत बाजार में ज्यादा तेजी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 117.65 अंक की मजबूती के साथ 117.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 89.70 अंक यानी 0.38 प्रतिशत ऊपर 23,502.30 अंक पर रहा। चौतरफा लिवाली के बीच आईटी सेक्टर दबाव में है। धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में अच्छी लिवाली हो रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और सन फार्मा के शेयर फिलहाल ऊपर हैं।

वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिरावट में हैं। मारुति सुजुकी, इंडिगो और टाइटन के शेयर भी नीचे चल रहे हैं।


 

Read More क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण