डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के निशस्त्रीकरण के ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान, नई फिलिस्तीनी सरकार और स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम

सावधानीपूर्वक तैयार किए गए चरणों में लागू किया जाएगा

डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के निशस्त्रीकरण के ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान, नई फिलिस्तीनी सरकार और स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास और अन्य सशस्त्र समूहों के निशस्त्रीकरण के लिए ऐतिहासिक समझौते का दावा किया। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध लागू होने वाला समझौता नई फिलिस्तीनी सरकार के गठन, इज़रायल की सुरक्षा और स्थायी शांति की दिशा में अहम कदम।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास और अन्य सभी सशस्त्र समूहों के निशस्त्रीकरण के एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह समझौता संघर्ष को खत्म करने और उस इलाके में एक नई फिलिस्तीनी सरकार का गठन करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफ़ॉर्म पर गुरुवार को घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह समझौता उनकी अध्यक्षता वाले 'इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ़ पीस' द्वारा किया गया है और इसे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए चरणों में लागू किया जाएगा।

ट्रंप ने लिखा- आज, 'इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ़ पीस' ने गाज़ा में हमास और अन्य सभी हथियारबंद गुटों के पूरी तरह से निशस्त्रीकरण के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बनाई है। यह स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता इज़रायल की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए गाज़ा के शासन-प्रणाली को बुनियादी रूप से बदल देगा। उन्होंने कहा- यह समझौता गाज़ा में एक नई फ़िलिस्तीनी सरकार के शासन की दिशा में एक अहम कदम है, जो फ़िलिस्तीनियों की मदद के लिए 'बोर्ड ऑफ़ पीस' के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही, इज़रायल को वह सुरक्षा मिलेगी जिसका वह हकदार है क्योंकि गाज़ा का इस्तेमाल अब आतंकी हमलों के अड्डे के तौर पर नहीं किया जाएगा।

ट्रंप के अनुसार, यह समझौता चरणों में लागू किया जाएगा। जैसे-जैसे निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी इज़रायली सेनाएं गाज़ा से हट जाएंगी और एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरता बल सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालेगा, जो हाल ही में गठित फ़िलिस्तीनी पुलिस बल के साथ मिलकर काम करेगा। ट्रंप ने इस बात पर भी बल दिया कि सात अक्टूबर जैसा हमला दोबारा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत, गाज़ा आखिरकार एक ऐसी नई फ़िलिस्तीनी सरकार के हाथों में होगा जो अपने लोगों की सेवा करेगा।

इस घटनाक्रम को अपनी शांति पहल में एक अहम पड़ाव बताते हुए ट्रंप ने मिस्र, कतर और तुर्की के साथ-साथ अपने प्रशासन के सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस समझौते को कराने में मदद की। अमेरिका और 'बोर्ड ऑफ़ पीस' के अधिकारियों ने कहा कि यह समझौता महीनों की बहुत नाज़ुक बातचीत के बाद हुआ है और यह एक बड़ी कामयाबी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसे लागू करना कुछ शर्तों पर निर्भर करेगा और हर चरण पर इसकी पुष्टि की जाएगी।

Read More बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बातचीत के दौरान अमेरिका ने हर कदम पर इज़रायल के साथ तालमेल बिठाया लेकिन उन्होंने यह भी माना कि इज़रायली अधिकारियों को इस बात पर शक था कि क्या हमास पूरी तरह से हथियार छोड़ देगा। हालांकि अभी तक तो हमास और ही इज़रायली सरकार ने ट्रंप की घोषणा पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी है।

Read More वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती

रिपोर्ट के अनुसार, एक इज़रायली अधिकारी ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की अध्यक्षता वाले 'बोर्ड ऑफ़ पीस' का 15-सूत्रीय निशस्त्रीकरण प्रस्ताव, गाज़ा को पूरी तरह से हथियार मुक्त करने की इज़रायल की मांगों को पूरा नहीं करता है और यह किसी भी प्रक्रिया के लिए एक ज़रूरी शर्त है इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि समझौता कैसे आगे बढ़ पाएगा। अधिकारियों ने कहा कि लागू करने से जुड़ी विस्तृत शर्तें दो हफ़्ते के भीतर जारी होने की उम्मीद है और एक चरण से अगले चरण में तभी बढ़ा जाएगा जब पिछला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा और इसकी पुष्टि हो जाएगी।

Read More ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर

अक्टूबर 2025 में अमेरिका की मध्यस्थता से इज़रायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद, गाज़ा के पुनर्निर्माण और प्रशासन की देखरेख के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में 'बोर्ड ऑफ़ पीस' की शुरुआत की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव