डोनाल्ड ट्रम्प का दावा : वेनेजुएला में अमेरिका ने की बड़ी कार्रवाई, निकोलस मादुरो को देश से ले गए बाहर 

यह ऑपरेशन अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर

डोनाल्ड ट्रम्प का दावा : वेनेजुएला में अमेरिका ने की बड़ी कार्रवाई, निकोलस मादुरो को देश से ले गए बाहर 

इस बारे में विस्तृत जानकारी आज अपरान्ह 11 बजे ( स्थानीय समयानुसार) एक संवाददाता सम्मेलन में दी जायेगी। 

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनके सुरक्षा बलों ने वेनेजुएला में एक बड़ी कार्रवाई की और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को देश से बाहर ले गये । ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला में  बड़े स्तर पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उनको देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी आज अपरान्ह 11 बजे ( स्थानीय समयानुसार) एक संवाददाता सम्मेलन में दी जायेगी। 

इससे पहले वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों और विमानों के उड़ान भरने की आवाजें सुनी गयीं। इससे निवासियों में दहशत फैल गयी। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के अनुसार काराकस के कई हिस्सों में लोग शक्तिशाली धमाकों और उसके बाद कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों की आवाज से जाग गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने आसमान में चमक और शहर के कुछ इलाकों, खासकर रणनीतिक और सैन्य ठिकानों के पास से धुआं उठता देखा। रिपोर्टों के मुताबिक धमाके की आवाज सुनकर कई लोग डर से अपने घरों से बाहर निकल आये थे। धमाकों के बाद कुछ इलाकों में बिजली गुल होने की खबर है।

सुरक्षा बल प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं, वहीं अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वेनेजुएला सरकार ने इन हमलों की निंदा की है। काराकास और अन्य जगहों पर धमाकों की खबर के बाद सरकार ने इसे देश के कई हिस्सों पर अमेरिका का किया गया बहुत ही गंभीर सैन्य हमला करार दिया है।

 

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं