दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, मुंबई में भी सुबह धुंधली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में धुंध, हवा की गुणवत्ता खराब

दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, मुंबई में भी सुबह धुंधली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में सुबह धुंध छाई रही। एक्यूआई खराब दर्ज हुआ। गाजियाबाद में भी प्रदूषण बढ़ा, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की धुंध देखी गयी और वायु प्रदूषण सामान्य से खराब स्थिति में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब सात बजे के आंकड़ों में द्वारका के सेक्टर तीन, छह और 10 खराब श्रेणी में थे, जिनका एक्यूआई 243 था। जबकि महिपालपुर (एक्यूआई 134) और मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग (एक्यूआई 118) जैसे अन्य स्थान सामान्य श्रेणी में रहे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद में भी 259 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में रही। 

मुंबई में भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। मरीन ड्राइव के आसपास के इलाके में सामान्य एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। लोग धुंध भरे मौसम के बीच अपनी सुबह की सैर करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हवाई अड्डों पर सुबह-सुबह बहुत घने से लेकर हल्के कोहरे की स्थिति रही। यह रविवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में होने के एक दिन बाद हुआ है, जिसका कुल एक्यूआई 318 था। 

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था। इसमें बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की चेतावनी दी गयी थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व अर्जन में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.10% की...
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार