ईडी ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर की छापेमारी : एक महीने में दूसरी बार कार्रवाई, मान ने कहा- पंजाब ही करेगा ईडी भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत

सरकार की चालों के आगे पंजाब कभी भी नहीं झुकेगा

ईडी ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर की छापेमारी : एक महीने में दूसरी बार कार्रवाई, मान ने कहा- पंजाब ही करेगा ईडी भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत
चंडीगढ़ में पंजाब के उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने शनिवार को तीसरी बार छापेमारी की। विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान ईडी की 8 गाड़ियां आवास के बाहर दिखीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “पंजाब न कभी झुका है, न झुकेगा। ईडी का दुरुपयोग अब नहीं चलेगा।”

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के करीब 8 वाहन आवास के बाहर खड़े दिखाई दिए। संजीव अरोड़ा के घर पर यह ईडी की तीसरी रेड है। इससे पहले 17 अप्रैल को ईडी ने कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले की जांच के तहत अरोड़ा से जुड़े कई घरों और कार्यस्थलों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज फिर से भाजपा की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार उनके घर भाजपा की ईडी आई है और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं केन्द्र सरकार को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगजेब भी इसे नहीं झुका सका था। यह भगत सिंह की धरती है, जो अंग्रेजों के आगे कभी भी नहीं झुके, तो सरकार की चालों के आगे पंजाब कभी भी नहीं झुकेगा। ईडी भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत पंजाब ही करेगा।

 

Read More दिल्ली बनी तंदूर! 45°C के करीब पहुंचा पारा, IMD का येलो अलर्ट

 

 

Read More कर्नाटक में नई सरकार की कवायद: सोनिया-राहुल से मिले सिद्दारमैया और शिवकुमार, कैबिनेट फेरबदल पर मंथन

Tags: ED

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस