बेंगलुरु के 5 सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में दौड़ा करंट : जर्मनी-स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे होटल कर्मचारी भी झुलसे

पूल में तैरने उतरे थे दो विदेशी

बेंगलुरु के 5 सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में दौड़ा करंट : जर्मनी-स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे होटल कर्मचारी भी झुलसे
पांच सितारा होटल का स्वीमिंग पूल अचानक बना मौत का जाल! शुक्रवार शाम पूल में करंट फैलने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे अमेरिकी पर्यटक और होटल कर्मचारी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्वीमिंग पूल में अचानक बिजली का करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे एक अमेरिकी पर्यटक और होटल का कर्मचारी घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना हलासुरु (उल्सूर) इलाके के एक होटल की है। होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्वीमिंग पूल में जर्मनी के 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वात तैराकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे, जबकि होर्वात आईबीएम में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। दोनों को बचाने के लिए होटल में ठहरे 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और 28 वर्षीय पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी ने प्रयास किया, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। चारों को तत्काल मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार शुरू किया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद होटल के स्वीमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पूल में करंट बिजली के उपकरणों, लाइटिंग या तकनीकी खराबी के कारण फैला। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

Read More PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य

Tags: current

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी
उत्तर प्रदेश के भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गोपीगंज के पास शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क...
राजीविका मेले में उमड़े खरीदार, महकी राजस्थानी जायके की खुशबू
छत्तीसगढ़: चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट
चुनाव हारे प्रत्याशी-समर्थकों ने किया पथराव : डीएसपी-एएसआई का सिर फटा, दो कांस्टेबल भी घायल
धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत
नाहरगढ़ अभयारण्य में वन भूमि पर निर्माण कार्य का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल