दक्षिण अमेरिका के सबसे खतरनाक गैंग का अंत : ट्रेन डे अरागुआ का सरगना ढेर, 50 लाख डॉलर के ईनामी गैंगस्टर का खात्मा

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आपराधिक समूहों के सदस्यों के बीच झड़पें

दक्षिण अमेरिका के सबसे खतरनाक गैंग का अंत : ट्रेन डे अरागुआ का सरगना ढेर, 50 लाख डॉलर के ईनामी गैंगस्टर का खात्मा
दक्षिण अमेरिका के सबसे कुख्यात अपराध सरगना और ट्रेन डे अरागुआ गैंग के प्रमुख हेक्टर ‘नीनो’ गुरेरो को वेनेजुएला के बोलिवर राज्य में सुरक्षा बलों ने मार गिराया। अमेरिकी खुफिया सहयोग से चलाए गए अभियान में गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। अमेरिका ने गुरेरो पर 50 लाख डॉलर (करीब 41 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया था।

काराकास। वेनेजुएला सरकार ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पूर्वी वेनेजुएला में एक सुरक्षा अभियान के दौरान हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुरेरो फ्लोरेस उर्फ नीनो गुरेरो मारा गया। हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुरेरो फ्लोरेस दक्षिण अमेरिका का सबसे खतरनाक और कुख्यात अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट ट्रेन डे अरागुआ का सरगना था। यही कारण था कि उसे पकड़ने या खत्म करने के लिए वेनेजुएला और अमेरिका जैसे दो बड़े देशों को खुफिया जानकारी साझा कर बड़ा संयुक्त अभियान चलाना पड़ा। यह अभियान बोलिवर राज्य में चलाया गया, जिसे आपराधिक नेटवर्कों से जुड़ी अवैध गतिविधियों का गलियारा माना जाता है।

काराकास ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराध समूहों को निशाना बनाना था और इसे अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। संचार और सूचना मंत्रालय के बयान के अनुसार, अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आपराधिक समूहों के सदस्यों के बीच झड़पें हुईं। इसमें ट्रेन डे अरागुआ आपराधिक गिरोह का सरगना गुरेरो फ्लोरेस मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान ने संगठित अपराध समूहों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को विशिष्ट तकनीक, द्विपक्षीय खुफिया जानकारी साझा करने और दोनों देशों के बीच समन्वय तंत्र का पूरा सहयोग मिला। पिछले कुछ समय में ट्रेन डे अरागुआ गिरोह के पैर अमेरिका के कई बड़े शहरों जैसे न्यूयॉर्क, मियामी और शिकागो में भी तेजी से फैलने लगे थे। अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए यह गिरोह सिरदर्द बन चुका था। इसकी वजह से अमेरिका ने नीनो गुरेरो की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर करीब 41 करोड़ रुपये (50 लाख डॉलर) का ईनाम भी घोषित कर रखा था। 

Tags: aragua

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू असर खबर का : अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू
अस्पताल परिसर में नियम उल्लंघन पर 150 वाहनों को नोटिस जारी
दो पल के सुकून का मिटा दिया नामो-निशां, जानें पूरा मामला
बड़ा सवाल - कहां गायब हो रहा पानी, इतना पानी की 31 लाख की आबादी पले, यहां तो 15 लाख में भी पानी का टोटा
‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें
बेटी बचाओ अभियान का असर, भारत में पुरुष-महिला लिंगानुपात बढ़कर 929 हुआ
ब्रुसेल्स में गूंजा राजस्थान का विकास मॉडल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वैश्विक मंच पर रखीं उपलब्धियां
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें क्या है भाव