भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत-रूस के आपसी संबंध होंगे मजबूत, सिन्हा ने कहा- यह लोगों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक 

बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी एक ऐतिहासिक घटना है

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत-रूस के आपसी संबंध होंगे मजबूत, सिन्हा ने कहा- यह लोगों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक 

यह गणराज्य भारत और रूस के बीच आध्यात्मिक मित्रता के शक्तिशाली सेतु के रूप में खड़ा है, जो सांस्कृतिक संबंधों में भारत के प्रयासों और बुद्ध की शिक्षाओं की एकता की शक्ति को प्रदर्शित करता है।

नई दिल्ली। कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रूस के गणराज्य कलमीकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत और रूस के लोगों के आपसी संबंध मजबूत होंगे। संस्कृति मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पवित्र अवशेषों को वापस लाने के लिए रूस पहुंचे सिन्हा ने शाक्यमुनि बुद्ध के स्वर्ण निवास के नाम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठित गेदेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में स्थापित अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कलमीकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी एक ऐतिहासिक घटना है। 

यह गणराज्य भारत और रूस के बीच आध्यात्मिक मित्रता के शक्तिशाली सेतु के रूप में खड़ा है, जो सांस्कृतिक संबंधों में भारत के प्रयासों और बुद्ध की शिक्षाओं की एकता की शक्ति को प्रदर्शित करता है। सिन्हा ने पवित्र अवशेषों को खटक भेंट किया और मंदिर में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने बकुला रिनपोछे के समक्ष प्रार्थना भी की और खटक भेंट किया। कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद सिन्हा पवित्र अवशेषों को भारत लेकर आ रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त। दो गिरफ्तार। डीसीपी साउथ राजर्षिराज...
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर
गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा