स्पेन में हाहाकार : गर्मी ने तोड़े 7 दशकों के रिकॉर्ड, 900 लोगों की मौत

भीषण गर्मी ने दैनिक तापमान के भी कई रिकॉर्ड तोड़े

स्पेन में हाहाकार : गर्मी ने तोड़े 7 दशकों के रिकॉर्ड, 900 लोगों की मौत
स्पेन में जून बना 70 वर्षों का सबसे तपता महीना, जहां औसत तापमान 23.2°C दर्ज हुआ। भीषण गर्मी ने 22-23 जून को नए रिकॉर्ड बनाए और स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा। सरकारी अनुमान के मुताबिक, जून में लगभग 900 लोगों की गर्मी से मौत हुई। विशेषज्ञ बढ़ते तापमान के लिए जलवायु परिवर्तन और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को जिम्मेदार मान रहे हैं।

मैड्रिड। स्पेन में पिछले 7 दशकों में इस वर्ष  जून माह  को सबसे गर्म माह के रूप में दर्ज किया गया है। सरकारी मौसम विभाग एजेंसी (एएमईटी) के आंकड़ों के अनुसार, स्पेन में जब से रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक  एजेंसी ने इस महीने को अत्यंत गर्म की श्रेणी में रखा है, जो विशेष रूप से असामान्य घटनाओं के लिए आरक्षित है। स्पेन के मुख्य हिस्से में औसत तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1991-2020 की अवधि के औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। एएमईटी की ऐतिहासिक शृंखला में केवल जून 2025 ही इससे अधिक गर्म रहा है, जब औसत तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

महीने के अंत में भीषण गर्मी ने दैनिक तापमान के भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिये। स्पेन में  1950 के बाद से 22 और 23 जून  जून माह के दो सबसे गर्म दिन दर्ज किये गये। एजेंसी ने इस दौर को इसकी तीव्रता, अवधि और भौगोलिक दायरे के कारण असाधारण बताया है, विशेष रूप से मुख्य हिस्से के उत्तरी हिस्से में जहां तापमान के कई रिकॉर्ड टूटे। इस अत्यधिक गर्मी का स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय की हर दिन होने वाली मौतों की निगरानी करने वाली प्रणाली (मोमो) का अनुमान है कि इस महीने के दौरान उच्च तापमान के कारण लगभग 900 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 600 से अधिक मौतें केवल भीषण गर्मी वाले हफ्ते में हुई हैं।

इसमें अभी जून के आखिरी दिनों के अंतिम आंकड़े शामिल किये जाने बाकी हैं। इसके बावजूद इस मंगलवार तक मोमो प्रणाली ने 892 मौतों का अनुमान लगाया था। इसके साथ ही वर्ष 2015 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से यह जून के महीने में गर्मी से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा बन गया है। एएमईटी के आंकड़े बताते हैं कि स्पेन के मुख्य हिस्से में 1975 और 2000 के बीच जून के महीने में केवल दो बार भीषण गर्मी दर्ज की गयी थी। वर्ष 2000 और 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 10 हो गयी। विशेषज्ञ इस बदलाव को मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन के उपयोग से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और उससे जनित ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ते हैं।

 

Read More छात्र आंदोलन पर बड़ा ऐलान: पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए वेबसाइट लॉन्च करेगी सीजेपी, फोटो-वीडियो से होगी कार्रवाई की तैयारी

Read More हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, पहाड़ का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा; 13 लोगों की मौत

Read More दो स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव : जयपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव, यात्रियों को राहत

 

 

 

 

Tags: heat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी