भोपाल त्रासदी से लेकर इंदिरा गांधी तक : मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फोटो जर्नलज्मि को नयी पहचान

भोपाल त्रासदी से लेकर इंदिरा गांधी तक : मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरें क्लिक कर दुनिया का का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रख्यात फोटोग्राफर एवं फोटो पत्रकार रघु राय का एक निजी अस्पताल में निधन। वह 83 साल के थे।

नई दिल्ली। भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरें क्लिक कर दुनिया का का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रख्यात फोटोग्राफर एवं फोटो पत्रकार रघु राय का रविवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 साल के थे। राय के पुत्र एवं फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि उनके पिताजी को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें राहत मिलने लगी थी। फिर कैंसर पेट तक फैल गया, जो ठीक हो गया था।उन्होंने बताया कि हाल ही में कैंसर राय के मस्तष्कि तक पहुंच गया था और उन्हें उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी होने लगी थीं। कैमरे की नजर से भारत के विविध रंगों और जीवन के अनेक पहलुओं को दुनिया के सामने पेश करने वाले राय के परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, पुत्र नितिन और तीन पुत्रियां लगन, अवनि और पूर्वाई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। राय ने भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटना को अपने कैमरे के जरिए कैद किया था।

उन्होंने पीड़ितों की, जो तस्वीरें क्लिक की थीं, उसने पूरी दुनिया का ध्यान इस हादसे की भयावहता की ओर खींचा था। राय ने अपने कैमरे से 20वीं सदी की कई प्रभावशाली हस्तियों के जीवन के अनमोल क्षण भी कैद किये। श्रीमती इंदिरा गांधी और मदर टेरेसा जैसे व्यक्तत्विों की उनकी तस्वीरें आज भी ऐतिहासिक दस्तावेज मानी जाती हैं। मदर टेरेसा के जीवन पर उनकी पुस्तक सेंट मदर विशेष रूप से चर्चित रही। अविभाजित पंजाब (अब पाकस्तिान) के झंग में जन्मे रघु राय ने'द स्टेट्समैनझ्से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फोटो जर्नलज्मि को नयी पहचान दिलायी। उनकी तस्वीरें टाइम्स, लाइफ, द न्यूयार्क टाइम्स और न्यूजवीक जैसे प्रतष्ठिति प्रकाशनों में प्रकाशित हुईं। युद्ध, चुनाव, आपदाएं, सड़क जीवन और आध्यात्मिकता हर विषय पर उनकी ध्ष्टि ने दुनिया को भारत का एक संवेदनशील और गहरा चत्रि दिखाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कार की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बेटों की मौत, बेटी और कार चालक का उपचार जारी कार की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बेटों की मौत, बेटी और कार चालक का उपचार जारी
एक वाहन चालक ने शराब के नशे में गलत दिशा में जाकर बाहक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर...
स्थायी रोजगार के साथ गांवों के कल्याण के पक्षधर थे टैगोर : गणित ओलंपियाड में बेटियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, मोदी ने कहा- वर्तमान समय में बुद्ध के विचार और भी अहम
कोचिंग के केयरटेकर ने नाबालिग छात्रा से किया रेप : दवाई दिलाने के बहाने होटल में ले गया, जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वारदात को दिया अंजाम
पचपदरा रिफाइनरी अग्निकाण्ड : अब साइबर अटैक एंगल पर जांच, इलाके में सख्ती- बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
राहुल गांधी का चुनावी हिंसा को लेकर तृणमूल पर हमला : कांग्रेस कार्यकर्ता के हत्यारे तत्काल हों गिरफ्तार, बोले- अहिंसा के सिद्धांत को कलंकित करने वाली राजनीति के सामने झुकना नहीं जानती कांग्रेस
अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग : सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य नेताओं को निकाला बाहर, हमलावर को पकड़ा
दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार