अमेरिका के ‘गोल्डन डोम’ की पहली बड़ी कामयाबी, इंटरसेप्टर के शुरुआती टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे

स्पेसक्राफ्ट के प्रोपल्शन सिस्टम की टेस्टिंग शामिल थी

अमेरिका के ‘गोल्डन डोम’ की पहली बड़ी कामयाबी, इंटरसेप्टर के शुरुआती टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे
अमेरिका के ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम में बड़ी प्रगति हुई है। स्पेस-बेस्ड इंटरसेप्टर के शुरुआती परीक्षण सफल रहने के बाद डेवलपर्स अब सीधे अंतरिक्ष में तकनीक की टेस्टिंग करेंगे। शुरुआती चरण में सेंसर-इंटरसेप्टर डेटा ट्रांसफर और प्रोपल्शन सिस्टम जांचे गए। करीब 175 अरब डॉलर की इस परियोजना का पहला बड़ा परीक्षण 2028 के अंत में प्रस्तावित है।

वॉशिंगटन। गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष आधारित इंटरसेप्टर बनाने वाले अमेरिकी डेवलपर्स शुरुआती टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद परीक्षण के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं। यह जानकारी अमेरिका स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुएटलीन ने दी, जो इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सूत्रों के हवाले से बताया था कि पेंटागन की योजना 2026 के अंत तक अंतरिक्ष आधारित मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के तहत शुरुआती परीक्षण पूरे करने की थी।

शुरुआती परीक्षण में सेंसर से इंटरसेप्टर तक डेटा भेजना और उनके स्पेसक्राफ्ट के प्रोपल्शन सिस्टम की टेस्टिंग शामिल थी। गुएटलीन ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कंपनियाँ अगले चरण की ओर बढ़ रही हैं, अपनी तकनीक को सीधे अंतरिक्ष परीक्षण करना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  मई 2025 में गोल्डन डोम परियोजना का अनावरण किया था, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 175 अरब डॉलर है। यह मल्टी-लेयर्ड शील्ड मिसाइल खतरों से अमेरिका की सुरक्षा के लिए जमीन, समुद्र और स्पेस सिस्टम को एक साथ जोड़ेगी। खबर है कि पहला बड़ा टेस्ट 2028 के अंत में होना तय है।

Tags: initial

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत