थाईलैंड में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 145 पहुंची, नुकसान ने दुनिया को डराया

दक्षिणी थाईलैंड में भीषण बाढ़ का कहर

थाईलैंड में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 145 पहुंची,  नुकसान ने दुनिया को डराया

दक्षिणी थाईलैंड में भारी बारिश से आई बाढ़ में अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 प्रांतों में 3.6 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए। कई क्षेत्रों में पानी कम हुआ है, लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

नई दिल्ली। दक्षिणी थाईलैंड इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। कुदरत के इस कहर में कम से कम 145 लोगों की जान गई है। यहां पर इतनी संख्या में लोगों की मौत ने एक चिंता बढ़ा दी है। थाईलैंड के आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग ने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण 12 दक्षिणी प्रांतों में आई इस बाढ़ के कारण 1.2 मिलियन से अधिक घर और 3.6 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ ने लील ली 145 जिंदगियां

इस मामले को लेकर सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने बैंकॉक में एक पीसी के दौरान कहा कि बाढ़ के कारण देश के आठ प्रांतों में 145 लोगों की जान गई है। वहीं, सोंगखला प्रांत में सबसे अधिक 110 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि, बाढ़ का पानी और कम होने के साथ ही सर्च और रेस्क्यू की कोशिशें और सफल हो गई हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, सोंगखला प्रांत में मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बचाव दल उन रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए हैं।

अभी भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना

Read More बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी

आपदा विभाग ने शुक्रवार की सुबह बताया कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी अब कम हो गया है, लेकिन कुछ जगहों पर पानी का स्तर अभी ज्यादा है। स्थानीय मौसम विभाग का कहना है दक्षिण में बारिश कम हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। सामने आए वीडियो में पता चलता है कि बाढ़ के बाद हालात बेहद खराब हैं। जगह-जगह पर बिजली के खंभे गिरे हुए हैं, घर के सामान बाढ़ के पानी में बह रहे हैं। मलबा सड़कों पर दबा फैला हुआ है। सड़कों पर कई जगहों पर कारें पलटी हुई हैं। 

Read More रूस के किया न्यूक्लियर ट्रॉयड को बढ़ाने का ऐलान : यूक्रेन युद्ध के 4 साल पर पुतिन ने की घोषणा, पुतिन ने कहा- दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर लगी कानूनी सीमाएं हटी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
सनातन परंपरा में चंद्र ग्रहण को मात्र खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धिकरण का समय माना गया है। ज्योतिषाचार्य के...
ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा