फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट : दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 3 भारतीय, अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कामयाबियों को लगाया गले 

महिला नेताओं को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा

फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट : दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 3 भारतीय, अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कामयाबियों को लगाया गले 

डोनाल्ड ट्रंप से उन्हें चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दुनिया की कई महिला नेताओं को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा।

वॉशिंगटन। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स की साल 2024 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में तीन भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि टॉप-10 में भारत की एक भी महिला नहीं हैं। इस लिस्ट में व्यापार, मनोरंजन, राजनीति, सामाजिक काम और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं की रैकिंग की गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में तीन भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कामयाबियों को गले से लगाया है। हालांकि फोर्ब्स ने माना कि सत्ता में महिलाओं के लिए साल-2024 एक ब्लॉकबस्टर वर्ष नहीं रहा है। पिछले साल उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हार का सामना करना पड़ा और डोनाल्ड ट्रंप से उन्हें चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दुनिया की कई महिला नेताओं को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा।

दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली महिलाएं
फोर्ब्स की टॉप-10 की लिस्ट में सबसे ऊपर उसुर्ला वॉन डेर लेयेन को रखा गया है, जो यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष हैं। वो पिछले 14 सालों से इस पद पर हैं। दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड को रखा गया है। वो साल 2019 में बैंक की चेयरमैन बनीं थीं, जो यूरोप की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण बैंक है। इन्होंने महंगाई से जूझते यूरोप को काफी राहत दिलाने का काम किया है। फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जॉर्जिया मेलोनी को रखा गया है जो इटली की प्रधानमंत्री हैं। वहीं चौथे नंबर पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को रखा गया है। पांचवें नंबर पर लिस्ट में जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा को रखा गया है। 

फोर्ब्स की लिस्ट में 6वें नंबर पर फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ एबिगेल जॉनसन को रखा गया है। जबकि एक्सेंचर की अध्यक्ष और सीईओ जूली स्वीट को सातवें नंबर पर रखा गया है। आठवें नंबर पर मेलिना फ्रेंच गेट्स को रखा गया है वहीं नौवें नंबर पर मैकेंजी स्कॉट को रखा गया है जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर सिटीग्रुप की सीईओ जेन फ्रेजर हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में कहां हैं भारतीय महिलाएं
फोर्ब्स-2024 की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 28वें नंबर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को रखा गया है। मई 2019 निर्मला सीतारमण को पहली बार पूर्णकाल के लिए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस लिस्ट में 81वें स्थान पर रोशनी नादर मल्होत्रा को रखा गया है। रोशनी, भारत की अग्रणी आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष और एचसीएल कॉपोर्रेशन की सीईओ हैं। फोर्ब्स-2024 की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 82वें नंबर पर किरण मजूमदार-शॉ को रखा गया है। किरण मजूमदार-शॉ ने जैव प्रौद्योगिकी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसकी स्थापना उन्होंने 1978 में की थी। 

Read More युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर अशोक गहलोत चिंतित : सरकार से की रिसर्च कराने की मांग, कहा - अन्यथा दिल की बीमारी महामारी का ना ले लें रूप

 

Read More रीट परीक्षा कल से, तीन पारियों में 14 लाख से अधिक आजमाएंगे भाग्य, जूते-घड़ी और चूड़ी-कंगन पहने तो अभ्यर्थियों को सेंटर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Tags: forbes

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा : राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए 3 महीने की समय सीमा तय, भगवंत मान ने पुलिस को दिए आदेश  पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा : राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए 3 महीने की समय सीमा तय, भगवंत मान ने पुलिस को दिए आदेश 
स्कूलों और कॉलेजों में नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही ताकि हमारे युवा इसकी चपेट...
कृषि कल्याण शुल्क और आयात शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना, राजधानी कृषि उपज मंडी के बाहर किया प्रदर्शन 
लगातार कम हो रहे सोने और चांदी के भाव : चांदी एक हजार रुपए सस्ती, सोने की कीमत में भी 600 रुपए की गिरावट 
आरटीआई में खुलासा : बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के 455 करोड़ गायब, देश की बेटियों को जवाब दे सरकार; खड़गे ने कहा- केवल लुभावने नारे देती है भाजपा
भाजपा अपील समिति की हुई बैठक : आपराधिक मामला दर्ज होने की मिली शिकायत, कमेटी ने मदन राठौड़ को सौंपी रिपोर्ट
एनएसओ ने जारी किए जीडीपी के आंकड़े, 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी
खान विभाग की कार्रवाई : अवैध खनन गतिविधियों में लगे 13 वाहन-मशीनरी जब्त, पुलिस थानों को सौंपी