वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ने की अमेरिकी अदालत से रहम की अपील: आरोपों को खारिज करने का किया अनुरोध, जानें किस आधार पर मिल सकती है राहत?

जून 2027 में शुरू होना है मादुरो पर आपराधिक मुकदमा

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ने की अमेरिकी अदालत से रहम की अपील: आरोपों को खारिज करने का किया अनुरोध, जानें किस आधार पर मिल सकती है राहत?
वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के वकीलों ने अमेरिकी अदालत में याचिका दायर कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज करने का अनुरोध किया है। वकीलों ने तर्क दिया कि राष्ट्राध्यक्ष के रूप में मादुरो को संप्रभु प्रतिरक्षा (Sovereign Immunity) प्राप्त है और अमेरिकी अदालत के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है।

न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अधिवक्ताओं ने अमेरिकी अदालत से उनके मुवक्किल के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज करने का अनुरोध किया है। अधिवक्ताओं का तर्क है कि अदालत के पास इस मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है और पूर्व वेनेजुएला नेता को एक संप्रभु राष्ट्र के प्रमुख के रूप में प्रतिरक्षा प्राप्त है। आरआईए नोवोस्ती द्वारा प्राप्त एक दस्तावेज़ में यह जानकारी दी गई है।

दस्तावेज़ में कहा, "अदालत के पास मादुरो के खिलाफ अभियोजन चलाने का अधिकार क्षेत्र नहीं है और उसे उनके खिलाफ दायर अभियोग को खारिज करना चाहिए।" अधिवक्ताओं के अनुसार मादुरो को राष्ट्राध्यक्ष के रूप में प्रतिरक्षा के साथ-साथ अपने आधिकारिक पद पर रहते हुए किए गए कार्यों के संबंध में भी प्रतिरक्षा प्राप्त है। गौरतलब है कि गत तीन जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकास पर एक बड़ा सैन्य हमला किया। जिसमें अमेरिकी सैनिक राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कथित तौर पर हिरासत में लेकर अमेरिका ले आये। तब से वे ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। जहां अमेरिकी कानून के तहत उन पर "नार्को-आतंकवाद" के आरोपों में मुकदमा चलाया जाना है।

मादुरो पर अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजने और नार्को-टेररिज्म की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। अमेरिकी अभियोजकों को दो अक्टूबर तक इस याचिका पर अपना जवाब देना है और 17 नवंबर को इस पर सुनवाई तय की गई है। यदि मामला खारिज नहीं होता है, तो मुकदमा एक जून 2027 से शुरू होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर