गांधी का सत्य-अहिंसा का रास्ता ही कांग्रेस का रास्ता : प्रियंका ने कहा - 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को हर भारतीय का आंदोलन बना दिया था 

जो रास्ता गांधी जी ने दिखाया था, वही कांग्रेस का रास्ता है

गांधी का सत्य-अहिंसा का रास्ता ही कांग्रेस का रास्ता : प्रियंका ने कहा - 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को हर भारतीय का आंदोलन बना दिया था 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए अहिंसा और समानता के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए अहिंसा और समानता के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और जो रास्ता गांधी जी ने दिखाया था, वही कांग्रेस का रास्ता है। वाड्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, महात्मा गांधी सिर्फ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ही नहीं, वे समूचे भारत के मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने दुनिया को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के महान मूल्यों से परिचित कराया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, आज से सौ साल पहले गांधी जी कांग्रेस के अध्यक्ष बने और स्वतंत्रता आंदोलन को हर एक भारतीय का आंदोलन बना दिया था। उनके मूल्यों ने हर एक भारतीय को ऐसे अनूठे साहस से भर दिया, जो अंग्रेज सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रेरक तत्व बना।

 उन्होंने कहा, कांग्रेस का रास्ता, गांधी जी का रास्ता है जो अहिंसा , नफरत और विभाजनकारी विचारों के खिलाफ मानवता के सर्वोच्च मूल्यों को सबसे ऊपर रखता है। आज कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बेलगावी में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण करके पूरे देश को यह संदेश दिया है कि हम गांधी जी के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को याद रखें और उन पर अमल करें।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, जिसमें वाड्रा के अलावा कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी बेलगावी (तत्कालीन बेलगाम) में 100 साल पहले महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।

 

Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू

Read More 8 दिन बाद शारजाह फ्लाइट शुरू, जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिली राहत

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान ‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
पर्यटन विभाग और स्पिक मैके की “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम आयोजित। आरआईसी सभागार में पद्मविभूषण सरोद...
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार
सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक