निवेशकों के लिए खुशखबरी! हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला; इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

शेयर बाजार में बूम

निवेशकों के लिए खुशखबरी! हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला; इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। बीएसई (BSE) सेंसेक्स 650 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 78,152.34 पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) निफ्टी 200 अंक उछलकर खुला। आईटी, फार्मा और मेटल शेयरों में जबरदस्त लिवाली देखी जा रही है, जिसमें एचसीएल टेक 4% से अधिक मजबूत हुआ।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 650.22 अंक की बढ़त में 78,152.34 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 440.86 अंक (0.57 प्रतिशत) ऊपर 77,942.98 अंक पर था। आईटी, धातु, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों में ज्यादा लिवाली देखी जा रही है। वहीं सार्वजनिक बैंक और ऑटो कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 199.95 अंक चढ़कर 24,375.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 146.05 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,320.98 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक ऊपर है। टाटा स्टील में तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा तथा बजाज फिनसर्व में दो प्रतिशत से अधिक तेजी है। बीईएल, सन फार्मा, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, ट्रेंट और एयरटेल के शेयर भी बढ़त में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक फिलहाल नीचे चल रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की नाक सोते समय चूहे...
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त