निवेशकों के लिए खुशखबरी! दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी ; सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, इन शेयरों पर रखें नज़र

घरेलू शेयर बाजार में शानदार शुरुआत

निवेशकों के लिए खुशखबरी! दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी ; सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, इन शेयरों पर रखें नज़र
लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि धातु और वित्तीय क्षेत्र दबाव में रहे। इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई।

मुंबई। सप्ताह के पहले दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 66.54 अंक चढ़कर 76,545.21 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 257.98 अंक (0.34 फीसदी) की बढ़त में 76,736.65 अंक पर रहा। बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली चल रही है। एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियल्टी समूहों में तेजी रही। वहीं, धातु और वित्त समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 31.90 अंक ऊपर 23,897.65 अंक पर खुला। यह 77,70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,943.45 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा का दो फीसदी चढ़ गया। टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। बजाज फिनसर्व का शेयर दो प्रतिशत और टेक महिंद्रा का एक प्रतिशत नीचे हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी में भी गिरावट है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों...
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प