गूगल के जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, नकली कंपनी के डेटा पर लक्ष्य साधने का दिया था काम

इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाला जेमिनी का पहला मामला

गूगल के जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, नकली कंपनी के डेटा पर लक्ष्य साधने का दिया था काम
एआई मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान अनजाने में तीन वास्तविक कंपनियों के सर्वर तक पहुंच बना ली। काल्पनिक कंपनी के नाम से मिलती-जुलती सार्वजनिक जानकारियों का इस्तेमाल कर मॉडल ने पासवर्ड और क्रेडेंशियल्स का अनुमान लगाया। गूगल ने कंपनियों को सूचित कर परीक्षण प्रक्रिया में सुधार किया। घटना ने एआई सुरक्षा पर नई बहस छेड़ दी।

लंदन। गूगल के कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं के परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में स्वायत्त रूप से सेंध लगाई। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इसे इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाला जेमिनी का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है। यह घटना इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म 'इर्रेगुलर' के एक ऑनलाइन परीक्षण के दौरान हुई। परीक्षण के तहत एआई मॉडल को एक काल्पनिक वातावरण में एक नकली कंपनी के डेटा पर लक्ष्य साधने का काम दिया गया था।

परीक्षण प्रणाली के इंटरनेट से जुड़े होने और नकली कंपनी का नाम एक वास्तविक कंपनी से मेल खाने के कारण जेमिनी ने इंटरनेट पर मौजूद सार्वजनिक जानकारियों का उपयोग किया तथा पासवर्ड एवं क्रेडेंशियल्स का अनुमान लगाकर असली कंपनियों के सर्वर तक पहुंच बना ली। गूगल की सुरक्षा इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष हीदर एडकिन्स ने एक बयान में कहा, हमने तीनों प्रभावित कंपनियों को इसकी जानकारी दे दी है और अपने ट्रेनिंग पार्टनर के साथ मिलकर परीक्षण प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार किये हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना शक्तिशाली एआई मॉडलों को जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करने का महत्व बताती है।

गौरतलब है कि हाल ही में अन्य एआई सिस्टमों में भी इस तरह के उल्लंघन देखे गये हैं। इससे पहले जुलाई में एंथ्रोपिक के क्लॉड और ओपनएआई के मॉडलों के भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और साइबर हमलों को अंजाम देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एआई के विकास की गति और इससे पैदा होने वाले संभावित खतरों को लेकर तकनीकी जगत और वैश्विक नेताओं के बीच अच्छी खासी बहस तेज हो गयी है। जहां एक ओर एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने एआई विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने की वकालत की है, वहीं ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी सैम आल्टमैन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में इस तकनीक की सुरक्षा पर अपनी बात रखने वाले हैं।

 

Read More मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा

Tags: companies

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा की ओर से प्रसन्नचंद मेहता मैदान में, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह ने भरा नामांकन जोधपुर महापौर चुनाव : भाजपा की ओर से प्रसन्नचंद मेहता मैदान में, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह ने भरा नामांकन
नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी आमने-सामने। भाजपा के पूर्व...
कश्मीर की आरक्षण नीति के विरोध में पीडीपी का प्रदर्शन, इल्तिजा मुफ्ती ने की मौजूदा आरक्षण की समीक्षा में अधिक पारदर्शिता की मांग   
नगर सेठ गणपति पंडाल में हंगामा, आरोपी पुलिस हिरासत में, मुकदमा दर्ज
कोटा महापौर चुनाव : भाजपा से अनुसुइया गोस्वामी ने भरा नामांकन, कांग्रेस से सुनीता सुमन मैदान में
कर्नाटक में सरकार-पार्टी के बीच तालमेल के लिए समिति बनाने पर विचार कर रहा कांग्रेस आलाकमान, सरकार और कांग्रेस संगठन के प्रतिनिधि हो सकते है शामिल
महापौर चुनाव : कांग्रेस से सुनीता गुप्ता ने भरा नामांकन, भाजपा से सुनील कोठारी मैदान में
गूगल के जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, नकली कंपनी के डेटा पर लक्ष्य साधने का दिया था काम