रैली की अनुमति को सरकार ने किया रद्द : हमारे कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस कर रही मारपीट, उदित राज ने कहा- यह कहां तक उचित

कार्यकर्ता रैली के लिए आ रहे हैं

रैली की अनुमति को सरकार ने किया रद्द : हमारे कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस कर रही मारपीट, उदित राज ने कहा- यह कहां तक उचित

रैली रद्द होने की सूचना संगठन के सभी पदाधिकारी तक पहुंचा दी गई थी, इसके बावजूद कार्यकर्ता रैली के लिए आ रहे हैं। इसमें सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पुलिस उनके साथ मारपीट कर रही है।

नई दिल्ली। दलित, ओबीसी और आदिवासी संगठनों के डोमा परिसंघ के अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कहा कि उनके संगठन की रामलीला मैदान में आयोजित रैली अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द की गई थी। इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता रैली के लिए आ रहे हैं, जिनके साथ दिल्ली पुलिस मारपीट कर रही है। डॉ. उदित राज ने कहा कि पहले इस रैली के आयोजन की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में अनुमति को सरकार ने रद्द कर दिया था। 

रैली रद्द होने की सूचना संगठन के सभी पदाधिकारी तक पहुंचा दी गई थी, इसके बावजूद कार्यकर्ता रैली के लिए आ रहे हैं। इसमें सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पुलिस उनके साथ मारपीट कर रही है। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में रैली नहीं करने दी गयी, कोई बात नहीं है। कुछ लोग भूले भटके पहुंच गए, तो  उनके साथ मार-पीट करना कहाँ तक उचित है। अम्बेडकर भवन पर लोग पहुँच रहे हैं, वहाँ भी उन्हें आने से रोका जा रहा है। यहां पहुंचे लोगों के लिए हम कार्यक्रम करेंगे,  लेकिन सवाल है कि संविधान बचाना क्या पाप है।

Tags: rally

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे