भारत को लेकर अमेरिकी-चीन आयोग की विवादास्पद रिपोर्ट पर जवाब दे सरकार : यह रिपोर्ट चिंताजनक, जयराम रमेश ने कहा- इसके पृष्ठ 108 में दिए उल्लेख आश्चर्यजनक 

राजनयिक स्थिति के लिए चिंता उत्पन्न कर दी

भारत को लेकर अमेरिकी-चीन आयोग की विवादास्पद रिपोर्ट पर जवाब दे सरकार : यह रिपोर्ट चिंताजनक, जयराम रमेश ने कहा- इसके पृष्ठ 108 में दिए उल्लेख आश्चर्यजनक 

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रिपोर्ट में भारत से जुड़े संवेदनशील सुरक्षा मुद्दों का उल्लेख है, जिसने भारत की राजनयिक स्थिति के लिए चिंता उत्पन्न कर दी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिका-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की हाल में आई वार्षिक रिपोर्ट को भारत के लिए चिंताजनक बताया और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि उनकी सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रिपोर्ट में भारत से जुड़े संवेदनशील सुरक्षा मुद्दों का उल्लेख है, जिसने भारत की राजनयिक स्थिति के लिए चिंता उत्पन्न कर दी है।

उन्होंने कहा कि यह वार्षिक रिपोर्ट करीब 800 पेज की है और इसके पृष्ठ 108 और 109 में दिये उल्लेख आश्चर्यजनक और समझ से परे हैं। रिपोर्ट में इस साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान द्वारा आयोजित विद्रोही हमला बताया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में इसके बाद 4 दिन चले संघर्ष में भारत पर पाकिस्तान की सैन्य सफलता बताया गया है।

कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय इस रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। यह रिपोर्ट हमारी कूटनीति को एक और गंभीर झटका है। सरकार बताए कि इस रिपोर्ट पर उसका क्या रुख है और रिपोर्ट में किए गये दावों के संबंध में क्या कार्रवाई की जाएगी। रमेश ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई यह रिपोर्ट चीन से संबंधित आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों का आकलन करती है, लेकिन यह रिपोर्ट भारत-पाकिस्तान संघर्ष सहित दक्षिण एशियाई भू-राजनीतिक तनावों को भी छूती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय धारणाएं और राजनयिक स्थिति प्रभावित होती है। 

 

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना