गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में की अहमदाबाद से वलसाड तक की यात्रा, मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद  

यात्रियों से की बातचीत 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में की अहमदाबाद से वलसाड तक की यात्रा, मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद  

अहमदाबाद से वलसाड तक मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने मंत्रिमंडल व वरिष्ठ अधिकारियों संग वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर सुविधाओं, गति और सेवा का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। यात्रियों ने तेज, आरामदायक यात्रा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन की सराहना की। गुजरात में चल रही 5 वंदे भारत ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100% से अधिक है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता दर्शाती है।

अहमदाबाद। गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद से वलसाड तक अपने मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने देश की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम ट्रेन सेवाओं में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस की कार्यप्रणाली, आधुनिक सुविधाओं, स्पीड तथा संपूर्ण यात्रा अनुभव का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

वर्तमान में भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं, जिनमें से 5 गुजरात में चल रही हैं। गुजरात में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की 100% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज हो रही है। जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों के गहरे विश्वास को दर्शाता है।

यात्रियों से की बातचीत :

Read More बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहयात्रियों से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया जानी। यात्रियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस अन्य ट्रेनों की तुलना में कम समय में दूरी तय करती है, जिससे उनकी यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाती है।

Read More लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त

यात्रियों ने स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाले भोजन, आरामदायक सीटिंग, स्वच्छ वातावरण, आधुनिक डिजाइन और समयबद्धता की विशेष सराहना की। यात्रियों ने मुख्यमंत्री के साथ वंदे भारत ट्रेन को पृष्ठभूमि में रखते हुए फोटो भी क्लिक किए, जिससे यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।

Read More 1 अप्रैल से देशभर में सिर्फ E20 पेट्रोल अनिवार्य, पुराने वाहनों का माइलेज 3-7 प्रतिशत तक घट सकता है

वंदे भारत की प्रमुख विशेषताएं :

वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण आज भारत की सबसे पसंदीदा ट्रेन सेवाओं में शामिल है। इसकी प्रमुख विशेषताएं-

  • अत्याधुनिक एयर-कंडीशनिंग प्रणाली
  • आरामदायक, एगोर्नोमिक एवं री-क्लाइनिंग सीटें
  • ऑन-बोर्ड इन्फॉर्मेशन सिस्टम
  • स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे
  • बायो-वैक्यूम शौचालय
  • स्मूथ वाइब्रेशन-फ्री यात्रा
  • उच्च स्पीड से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी

मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल की यह यात्रा वंदे भारत एक्सप्रेस की उत्कृष्ट गुणवत्ता, तेज गति, सुरक्षित संचालन तथा आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पश्चिम रेलवे आधुनिक, सुरक्षित और हाई-क्वालिटी यात्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान