हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी बैंकॉक से लाया गया भारत : विदेश भाग गया था साहिल चौहान, सीबीआई और इंटरपोल की मदद से कार्रवाई को दिया अंजाम

कुख्यात भूप्पी राणा गैंग का एक प्रमुख सदस्य है

हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी बैंकॉक से लाया गया भारत : विदेश भाग गया था साहिल चौहान, सीबीआई और इंटरपोल की मदद से कार्रवाई को दिया अंजाम

मोस्ट वांटेड अपराधी साहिल चौहान थाईलैंड के बैंकॉक से भारत लाया गया। सीबीआई, इंटरपोल, विदेश व गृह मंत्रालय के समन्वय से 10 अप्रैल को डिपोर्टेशन हुआ। हत्या, डकैती समेत कई मामलों में वांछित चौहान भूप्पी राणा गैंग का सदस्य है। रेड कॉर्नर नोटिस के बाद पकड़ा गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

नई दिल्ली। हरियाणा के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से भारत वापस लाया गया है। वह अपराधी साहिल चौहान विदेश भाग गया था। इस कार्रवाई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और इंटरपोल की मदद से अंजाम दिया गया। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से हमने 10 अप्रैल को वांछित फरार अपराधी साहिल चौहान को थाईलैंड से सफलतापूर्वक भारत वापस लाने का इंतजाम किया है। हरियाणा पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और अवैध हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े कई मामलों में साहिल चौहान की तलाश थी। वह कुख्यात भूप्पी राणा गैंग का एक प्रमुख सदस्य है, जो हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय है।

चौहान ने कथित तौर पर जगाधरी कोर्ट परिसर (यमुनानगर, हरियाणा) में गैंग रंजिश के चलते मोनू राणा पर उस समय फायरिंग की थी, जब उसे लंबित आपराधिक मामलों में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया था। इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी और उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया और विदेश भाग गया। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) ने इंटरपोल के माध्यम से चौहान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया।

इसके बाद चौहान को बैंकॉक में लोकेट किया गया और उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। वह दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां हरियाणा पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। सीबीआई अधिकारी ने आगे बताया कि भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में एजेंसी भारतपोल के जरिए सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाता है। ऐसे प्रयासों के तहत हाल के वर्षों में 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है।

 

Read More दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ

Read More ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर कांग्रेस का फिर केंद्र पर हमला : इकोसिस्टम से दुष्प्रचार चला रही सरकार, जयराम बोले- चीन के प्रति नरम दिखाने की कोशिश

 

 

Read More ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई

Tags: chauhan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन