मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो मराठी अभिनेत्रियां समेत कई महिलाएं रेस्क्यू

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो मराठी अभिनेत्रियां समेत कई महिलाएं रेस्क्यू
मुंबई पुलिस ने गिरगांव के एक होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान एक मशहूर मराठी और एक हिंदी-बंगाली फिल्मों की चरित्र अभिनेत्री समेत कई महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल मेकअप आर्टिस्ट (दलाल) को गिरफ्तार कर पेटा (PITA) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई। महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में पुलिस ने एक होटल से चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर दो अभिनेत्रियों समेत कई महिलाओं को बचाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पक्की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक मशहूर मराठी अभिनेत्री और एक चरित्र अभिनेत्री शामिल हैं, जिन्होंने बंगाली और हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।

छापेमारी से पहले पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन के तहत एक नकली ग्राहक का इस्तेमाल किया। होटल मैनेजमेंट और रैकेट में शामिल कथित एजेंटों से पूछताछ की जा रही है और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक दलाल को भी पकड़ा गया, जो कथित तौर पर मशहूर हस्तियों से जुड़ा मेकअप आर्टिस्ट है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस नेटवर्क के तार मुंबई में अन्य जगहों से भी जुड़े थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें पूर्व न्यायाधीश...
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष