ऐतिहासिक तेजी: ग्रीनलैंड विवाद से वैश्विक बाजारों में कोहराम, सोना ₹1.48 लाख और चांदी ₹3.20 लाख के पार

चांदी की कीमतों ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, जानें क्या है आज आपके शहर में भाव ?

ऐतिहासिक तेजी: ग्रीनलैंड विवाद से वैश्विक बाजारों में कोहराम, सोना ₹1.48 लाख और चांदी ₹3.20 लाख के पार

सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। अगर हम सिर्फ चांदी की कीमतों की बात करें तो इसकी कीमतें आसमान छू रही है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड अधिग्रहण की कोशिशों और यूरोपीय देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने की धमकी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 'पैनिक' की स्थिति पैदा कर दी है।

नई दिल्ली। सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। अगर हम सिर्फ चांदी की कीमतों की बात करें तो इसकी कीमतें आसमान छू रही है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड अधिग्रहण की कोशिशों और यूरोपीय देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने की धमकी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 'पैनिक' की स्थिति पैदा कर दी है। इस Trade War के डर से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख किया है, जिससे आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतें नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।

MCX पर कीमतों का तांडव

भारतीय वायदा बाजार (MCX) में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने इतिहास रच दिया।

MCX गोल्ड: सोना पहली बार ₹1,47,996 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर जा पहुंचा।

Read More किसानों का जोखिम कम करने और आय बढ़ाने के लिए की पहल के दिख रहे परिणाम : उपज पर डेढ़ गुना मिल रहा प्रतिफल, मोदी ने कहा- ये टेक्नोलॉजी की सदी

MCX सिल्वर: चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई और ₹3,19,949 प्रति किलोग्राम का नया शिखर छुआ।

Read More अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

Read More केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा डेनमार्क, जर्मनी और ब्रिटेन सहित 8 यूरोपीय देशों पर 10% से 25% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद स्पॉट गोल्ड $4,689.39 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक भू-राजनीतिक तनाव कम नहीं होता, बुलियन मार्केट में यह 'बुल रन' जारी रह सकता है। Citigroup ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन महीनों में सोना $5,000 और चांदी $100 प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश