भारत की बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत : एजबेस्टन में खत्म किया जीत का सूखा, विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड पारी 271 रन पर सिमटी 

भारत की बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत : एजबेस्टन में खत्म किया जीत का सूखा, विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी जीत

शुभमन गिल की युवा टीम ने इतिहास रच दिया है।

बर्मिंघम। शुभमन गिल की युवा टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में पांचवें दिन रविवार को 336 रन से पराजित कर विदेशी जमीन पर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह ने 99 रन पर छह विकेट लेकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

एजबेस्टन मैदान पर पहली जीत :

भारत ने आखिरकार बर्मिंघम में टेस्ट जीत का सूखा खत्म कर दिया है। कई दशक की कोशिशों, नाकामियों और अधूरी कहानियों के बाद टीम इंडिया ने इस मैदान पर (बर्मिंघम) में 58 साल में पहली बार जीत दर्ज की है। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि इतिहास का वो पन्ना है जिसे पलटने में सालों लगे। इंग्लैंड की जमीन पर, खासकर बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर भारत का रिकॉर्ड हमेशा कमजोर रहा है-यहां की पिचें, मौसम और माहौल जैसे हर बार भारत के खिलाफ ही जाते रहे।

इस जीत का काफी बड़ा श्रेय कप्तान गिल, सिराज और आकाशदीप को जाता है, जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। सिराज ने पहली पारी में छह विकेट और आकाशदीप ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए। मैच में दोहरा शतक(269) और शतक (161)बनाने वाले कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

इंग्लैंड पारी 271 रन पर सिमटी :

Read More आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी

भारत ने इंग्लैंड के सामने 608 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा था और इंग्लैंड को 271 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने 99 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 88 रन की सर्वाधिक पारी खेली। ब्रायडन कार्स ने 38 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन का योगदान दिया।  भारत की तरफ से आकाश के छह विकेट के अलावा सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

Read More ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?

आकाश ने दो सफलता जल्दी दिलाई  :

इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 77 रन से खेलना शुरू किया था। आकाश ने सुबह के सत्र में जल्दी दो विकेट निकालकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ऐसा धकेला जिससे वे अंत तक उबर नहीं पाए।  

भारत की विदेश में सबसे बड़ी टेस्ट जीत :

भारत की यह विदेश में रनों के लिहाज से टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 318 रनों से मैच जीता था। वहीं, रनों के लिहाज से टेस्ट में ओवरआॅल उसकी चौथी बड़ी जीत है। गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।  

डब्ल्यूटीसी में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत :

इस जीत के साथ भारत डब्ल्यूटीसी के नए चक्र (2025-27) की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दो मैचों में पहली जीत के साथ उसके खाते में 12 अंक हो गए हैं और अंक प्रतिशत 50 का है। वहीं, इंग्लैंड इस हार के साथ 12 अंक और 50 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 12 अंक और 100 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद छठे स्थान पर मौजूद है।

गिल बर्मिंघम में जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान :

भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान गिल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन गिल ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड के गढ़ कहे जाने वाले एजबेस्टन में जीत हासिल कर सीरीज में मजबूत वापसी की। गिल के नेतृत्व में भारत को पहली बार टेस्ट में जीत मिली। गिल एशिया के पहले कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड को बर्मिंघम में मात दी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना