होली और दिवाली भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक, दुनिया के 15 देशों में मनाया जाता है होली जैसा फेस्टिवल 

दूसरे देशों में भी होली की तरह  फेस्टिवल मनाया जाता है

होली और दिवाली भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक, दुनिया के 15 देशों में मनाया जाता है होली जैसा फेस्टिवल 

हम 15 देशों की होली के बारे में बताएंगे, जहां होली से मिलते जुलते फेस्टिवल मनाए जाते हैं।

नई दिल्ली। होली और दिवाली भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक हैं। होली की तैयारियों के बीच हम आपको कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के दूसरे देशों में भी होली की तरह  फेस्टिवल मनाया जाता है। आज हम 15 देशों की होली के बारे में बताएंगे, जहां होली से मिलते जुलते फेस्टिवल मनाए जाते हैं।

सांगक्रान
थाईलैंड में सांगक्रान नाम से नए साल का उत्सव मनाया जाता है। हर साल 13 से 15 अप्रैल के बीच यह फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें होली की तरह ही एक दूसरे पर पानी डाला जाता है। माना जाता है कि इस तरह नेगेटिव एनर्जी कम होती है।

ला टोमाटीना 
स्पेन में टमाटर से होली खेलने का फेस्टिवल मनाया जाता है। और आप ये बात जरूर जानते होंगे। स्पेन के बुनोल शहर में अगस्त के आखिरी बुधवार को ला टोमाटीना मनाई जाती है। इसमें हजारों लोग सड़कों पर आकर टमाटर फेंककर मस्ती करते हैं जैसा कि होली में किया जाता है।

बैटल ऑफ ऑरेंजेस
इटली के इव्रिया में यह फेस्टिवल मनाया जाता है जिसमें लोग एक दूसरे पर पके हुए संतरे फेंकते हैं। इसे 12वीं शताब्दी के एक विद्रोह की याद में मनाया जाता है। इसमें संतरे फेंककर एक दूसरे के साथ प्रतीक के तौर पर युद्ध किया जाता है।

Read More नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव

कार्निवल
ब्राजील कार्निवल को दुनिया का सबसे बड़ा रंग-बिरंगा उत्सव माना जाता है। इसमें लोग सड़कों पर डांस करते हैं, परेड होती है, और रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर म्यूजिक और डांस होता है। जो कुछ हद तक होली के जश्न से मिलता जुलता है।

Read More ट्रंप का दावा : होर्मुज से गुजरे 34 जहाज, नाकेबंदी शुरू होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या; बोले- ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह

कलर रन 
अमेरिका और कई अन्य देशों में कलर रन नामक इवेंट होता है। इसमें दौड़-दौड़ कर एक दूसरे को रंग लगाया जाता है। जो देखने में कुछ हद तक होली जैसा लगता है।

Read More गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी

कार्निवल कोलोन 
जर्मनी के कोलोन शहर में फरवरी या मार्च में यह कार्निवल होता है। इसे फिफ्थ सीजन भी कहा जाता है। यानि कह सकते हैं कि पांचवा मौसम प्यार का। इसमें लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे के साथ नाचते-गाते हैं। और रंग उड़ाते हैं। 

बैटल ऑरेंज&ब्लैक 
वेनेजुएला में यह फेस्टिवल अक्टूबर में मनाया जाता है। होली की तरह एक दूसरे पर रंग फेंका जाता है। बस फर्क ये है कि इस त्योहार में सिर्फ आॅरेंज और ब्लैक रंग का इस्तेमाल होता है।

 

Tags: festivals

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
हाथी गांव में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाथियों के लिए विशेष इंतजाम। राहत देने के लिए कूलर लगाए और...
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव