दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी
इलाके में मची भारी चीख-पुकार और अफरा-तफरी
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने तत्काल राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या और इमारत गिरने के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Nov 2026 12:02:55
मुहाना रोड स्थित फिल्टर प्लांट के सामने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई।...

Comment List