आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी

बस-ट्रक की टक्कर में 10 यात्री जिंदा जले

आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में गुरुवार सुबह एक स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हैदराबाद से कनिगिरी जा रही बस में सवार 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। बस में कुल 40 यात्री थे। पुलिस और बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं।

मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक स्लीपर बस में आग लग जाने से कम से कम 10 यात्री जिंदा जल गए। बस आज सुबह हैदराबाद से कनिगिरी जा रही थी, तभी उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और आपातकालीन सेवाओं सहित जिला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फिलहाल बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


 

Read More रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात

Post Comment

Comment List

Latest News

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
ब्रिटिश हाईकोर्ट ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण रोकने वाली अपील को सिरे से खारिज कर दिया है।...
आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास
फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई वैश्विक खाद्य सुरक्षा की चिंता: कृषि व्यापार नियमों को बदलने की कवायद तेज, विश्वजीत धर ने कहा-होर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात संचालन में आई बाधा
साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा
भारत के ईंधन बाजार पर दिखा युद्ध का असर : नायरा कंपनी ने बढ़ाएं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी