न्यूयॉर्क में भीषण हादसा: ला गार्डिया हवाईअड्डे पर एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया, चार दमकलकर्मियों की हालत गंभीर, बचाव और राहत कार्य जारी

ला गार्डिया रनवे पर फायर ट्रक से टकराया प्लेन

न्यूयॉर्क में भीषण हादसा: ला गार्डिया हवाईअड्डे पर एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया, चार दमकलकर्मियों की हालत गंभीर, बचाव और राहत कार्य जारी

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर मॉन्ट्रियल से आए एयर कनाडा के विमान की फायर ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 100 यात्रियों की जांच जारी है। FAA ने आपातकाल घोषित कर उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर रविवार देर रात एयर कनाडा का एक विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई आपातकर्मी घायल हो गए और हवाईअड्डे का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जैज़ एविएशन का बॉम्बार्डियर सीआरजे-900 विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा और आने के बाद गेट की ओर जा रहा था, तभी रनवे-4 पर उसकी टक्कर फायर ट्रक से हो गयी।

स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में कम से कम चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में सवार लगभग 100 यात्रियों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद दमकल, एंबुलेंस और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के बाद अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने 'एयरक्राफ्ट इमरजेंसी' का हवाला देते हुए ला गार्डिया आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी। इससे पहले भी खराब मौसम के कारण हवाईअड्डे का संचालन प्रभावित रहा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

 असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विकलांगता आवेदन पत्रों में फजीर्वाड़ा : मचा हड़कम्प, सभी ऑफलाईन प्रक्रिया की बंद
ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध
लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए ने की कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, कई डॉक्टरों सहित 11 लोग गिरफ्तार