पाकिस्तान में भीषण त्रासदी: गहरी खाई में गिरी बस; 40 लोगों की मौत, 8 घायल

बचाव और राहत कार्य जारी

पाकिस्तान में भीषण त्रासदी: गहरी खाई में गिरी बस; 40 लोगों की मौत, 8 घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के शेरानी जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 40 लोगों की जान चली गई और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। क्वेटा से पेशावर जा रही यात्री बस धना सर के पहाड़ी इलाके में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रांतीय सरकार ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के शेरानी जिले में एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी और 08 अन्य घायल हो गये। शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ, जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है। दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुँचाया।

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिले की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गयी। बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया