संसद मार्च के बीच पत्थरों से भरा ट्रक कैसे पहुंचा? कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को घेरा

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

संसद मार्च के बीच पत्थरों से भरा ट्रक कैसे पहुंचा? कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को घेरा
संसद मार्च के दौरान पत्थरों से भरे डंपर ट्रक की मौजूदगी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को घेरा है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अति-संवेदनशील सुरक्षा घेरे में ट्रक पहुंचने पर सवाल खड़े करते हुए मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच और संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने की मांग की।

नई दिल्ली। नई दिल्ली में 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान पत्थरों से भरे एक डंपर ट्रक की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि यह ट्रक पहले जंतर-मंतर और बाद में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय के सामने कई दिनों तक खड़ा रहा। 

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का आरोप है कि संसद मार्च के दिन भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के बावजूद ट्रक का संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि यह ट्रक पहले से पुलिस की कस्टडी में था, फिर भी इसे पत्थरों सहित वहां कैसे पहुंचने दिया गया। कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र और न्यायिक जांच कराने, ट्रक की आवाजाही से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित अधिकारियों की ओर से अलग रुख सामने आया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग