वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह पांचवीं बढ़ोतरी

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा

पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी महंगी हो गई है। 1 अप्रैल से 19 किलो वाणिज्यिक सिलेंडर दिल्ली में 195.50 रुपये बढ़कर 2,078.50 रुपये पहुंच गया। यह इस साल की पांचवीं बढ़ोतरी है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी दाम बढ़े। हालांकि 14 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति संबंधी बाधाओं के बीच तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी की घोषणा की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली अप्रैल से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 2,078.50 रुपये का मिलेगा। इसकी कीमत गत 07 मार्च को बढ़ाकर 1,883 रुपये की गयी थी। इस प्रकार अब यह 195.50 रुपये यानी 10.38 प्रतिशत महंगा हो गया है।

इस साल एक जनवरी से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। इस दौरान दिल्ली में यह 498 रुपये महंगा हो चुका है। घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 07 मार्च को 60 रुपये की वृद्धि की गयी थी और फिलहाल दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये प्रति सिलेंडर है। कोलकाता में पहली अप्रैल से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 218 रुपये (10.95 प्रतिशत) महंगा होकर 2,208 रुपये का और मुंबई में 196 रुपये (10.68 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 2,031 रुपये का हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 203 रुपये (9.93 प्रतिशत) बढ़कर अब 2,246.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गयी है

Tags: cylinders

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना